फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US Defence Secretary Donald Rumsfeld dies at 88 at taos, iraq-US war, Afghanistan taliban

दुखद: पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव डोनाल्ड रम्सफेल्ड का निधन, इराक पर कराया हमला, तालिबानियों को चटाई थी धूल

Thu, 01 Jul 2021 08:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Jul 2021 08:10 AM IST
सार

अमेरिका के दो बार रक्षा सचिव रहे डोनाल्ड रम्सफेल्ड का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डोनाल्ड रम्सफेल्ड को इराक और अफगानिस्तान युद्ध के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
Former US Defence Secretary Donald Rumsfeld dies at 88 at taos, iraq-US war, Afghanistan taliban
पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव डोनाल्ड रेम्सफेल्ड (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के दो बार रक्षा सचिव रहे डोनाल्ड रम्सफेल्ड का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डोनाल्ड रम्सफेल्ड को इराक और अफगानिस्तान युद्ध के लिए जाना जाता था। रम्सफेल्ड का निधन मंगलवार को उनके परिजनों के बीच न्यू मैक्सिको में हुआ था। 

विज्ञापन


डोनाल्ड रम्सफेल्ड दो बार पेंटागन प्रमुख बनने वाले इकलौते इंसान हैं। पहली बार जब 1975 में वो पेंटागन गए थे, तो सबसे कम उम्र के प्रमुख बने थे। दूसरी बार जब 2001 में रक्षा सचिव बने, तब वह सबसे ज्यादा उम्र के प्रमुख थे। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासन में पेंटागन संभालने वाले डोनाल्ड रम्सफेल्ड को राजनीतिक रूप से चतुर माना जाता था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने का सपना रह गया अधूरा
वर्ष 1988 में डोनाल्ड रम्सफेल्ड ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवारी की रेस में हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में वह इस रेस में पिछड़ गए थे और इस तरह उनके राष्ट्रपति बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इराक युद्ध बन गया पहचान
पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव डोनाल्ड रम्सफेल्ड ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन उनकी विरासत का सबसे विवादित अध्याय इराक युद्ध में हुई गलतियां माना जाता है। दरअसल, वर्ष 2002 में रम्सफेल्ड का ध्यान इराक पर गया। उस वक्त रम्सफेल्ड और उपराष्ट्रपति डिक चेनी ने दावा किया कि इराक के शासक सद्दाम हुसैन ने 'वेपन ऑफ मास डिस्ट्रक्शन' छुपा रखे हैं। सद्दाम का लिंक अल-कायदा से भी जोड़ा गया। इसके बाद अमेरिका ने मार्च, 2003 में इराक में सेना भेज दी। सद्दाम का शासन जल्दी खत्म हो गया, लेकिन वहां किसी भी तरह के कोई हथियार नहीं मिले। जल्द ही इराक में विद्रोह शुरू हो गया था और अमेरिकी सेना उसमें फंस गई।

बुश ने दो बार नहीं स्वीकार किया इस्तीफा, बाद में पद से हटाया

इसके बाद डोनाल्ड रम्सफेल्ड ने 2004 में बुश को दो बार इस्तीफे की पेशकश की थी। वर्ष 2006 नवंबर में युद्ध-विरोधी माहौल के बीच डेमोक्रेट्स का कांग्रेस में बहुमत हो गया था और तब बुश को दिसंबर में रम्सफेल्ड को हटाना पड़ा।

अफगानिस्तान में तालिबान को चटाई थी धूल 
अल-कायदा ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर बड़ा आतंकी हमला किया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में दो एयरक्राफ्ट क्रैश कर दिए गए थे। दो एयरक्राफ्ट्स अन्य जगहों पर क्रैश हुए थे। ये आतंकी हमले ओसामा बिन लादेन ने कराए थे। उस वक्त रम्सफेल्ड पेंटागन के प्रमुख थे। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना भेजकर तालिबान को हटा दिया।अफगानिस्तान में अल-कायदा के बेस को खत्म करने और तालिबान का शासन समाप्त के लिए अमेरिका और दुनियाभर में डोनाल्ड रम्सफेल्ड की वाहवाही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed