फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Secretary General Ban Ki-moon, three veteran diplomats honoured Diwali Power of One Awards at UN

Diwali award: UN के पूर्व महासचिव बान की मून, तीन राजनयिकों को 'दिवाली- पावर ऑफ वन' अवॉर्ड; जानें सब कुछ

Tue, 12 Dec 2023 12:44 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

कूटनीति के ऑस्कर (Oscars of Diplomacy) के रूप में प्रतिष्ठित दिवाली पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को नवाजा गया।

विज्ञापन
Former Secretary General Ban Ki-moon, three veteran diplomats honoured Diwali Power of One Awards at UN
यूएन

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को दिवाली पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से नवाजा गया। ये सम्मान शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व की खातिर काम करने के लिए हर साल दिया जाता है। 
विज्ञापन


कूटनीति के ऑस्कर के रूप में प्रतिष्ठित यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व स्थायी प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्च-स्तरीय सदस्यों या जल्द सेवानिवृत्त होने वाले उच्च स्तरीय सदस्य को दिया जाता है। यह निस्वार्थ भाव से सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जाता है। 
विज्ञापन


दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने की स्थापना
इन अवॉर्ड की स्थापना दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने 2017 में की थी। पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को दिवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा आयोजित 2023 दिवाली स्टैम्प - द पावर ऑफ वन अवार्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 के लिए अन्य पुरस्कार विजेताओं में संयुक्त राष्ट्र में बोस्निया और हर्जेगोविना के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मिरसादा कोलाकोविक, संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत किम सूक और 72वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और बेलग्रेड-प्रिस्टिना संवाद के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बान की मून बोले, अंधेरे में रोशनी का काम
अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने बढ़ते अधेरें की दुनिया में महत्वपूर्ण प्रकाश को आगे बढ़ाने के लिए दिवाली फाउंडेशन यूएसए के काम और दूरदर्शी दृष्टिकोर्ण की सराहना की है। बान ने कहा कि आज की दुनिया इस तरह खंडित दिखती है जैसी पहले कभी नहीं थी। उन्होंने कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट और क्षेत्रीय संघर्षों का हवाला दिया। बात दें बान की मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव थे, जिन्होंने जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक दुनिया के शीर्ष राजनयिक के रूप में दो कार्यकाल तक सेवा दी। 


अवॉर्ड अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक- रुचिरा कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों, दूतों, नागरिक समाज के सदस्यों और नीति विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि दिवाली एक ऐसा उत्सव है जो भारतीयों के दिलों में एक बहुत ही विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा, दिवाली सिर्फ एक त्योहार से कहीं अधिक है। यह एक भावना है जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed