फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former President Jair Bolsonaro admitted to the hospital after attack on Brazilian Parliament

Brazil: संसद भवन पर हमले के अगले दिन पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती, पेट दर्द की शिकायत

Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद अमेरिका के फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Former President Jair Bolsonaro admitted to the hospital after attack on Brazilian Parliament
जेयर बोलसोनारो - फोटो : social media

विस्तार

ब्राजील के संसद भवन व सुप्रीम कोर्ट में भड़की हिंसा के अगले ही दिन पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद अमेरिका में फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बता दें, 2018 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान बोलसोनारो को कई बार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें, लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के राष्ट्रपति बनने से दो दिन पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा की थी।

विज्ञापन


एक दिन पहले संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुसे थे प्रदर्शनकारी
गौरतलब है कि रविवार को लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कांग्रेस (संसद भवन), राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए। इन प्रदर्शनकारियों ने हरे और पीले झंडे के कपड़े पहने थे। इनमें से एक समूह के लोग सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गए और वहां उसके आसपास जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक वीडियो में बाहर भीड़ को एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिखाया गया है। प्रदर्शनकारियों से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दंगाइयों को कांग्रेस भवन में प्रवेश करते के साथ दरवाजे और खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाया जा रहा। वीडियों में दिख रहा है वह एक साथ अंदर आते हैं और सांसदों के कार्यालयों को तोड़ते हैं। साथ ही उन्होंने एक बैनर को फहराने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बोलसोनारो ने आरोपों को किया खारिज 
बोलसोनारो ने सरकारी इमारतों पर हमले के लिए समर्थकों को भड़काने के ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के आरोपों को भी खारिज कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा, "मैं अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं, जो कि ब्राजील के मौजूदा प्रमुख ने मेरे ऊपर बिना किसी सबूत के लगा दिए हैं।" गौरतलब है कि बोलसोनारो को ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछले महीने ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे अमेरिका के फ्लोरिडा चले गए थे। 

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, "कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं। हालांकि, सरकारी इमारतों में घुसपैठ और कब्जे की कोशिश, जैसा की आज, 2013 और 2017 में लेफ्ट सरकार के राज में हुआ, वह कानून का उल्लंघन है।" उन्होंने कहा, "मेरे शासन में मैंने हमेशा संविधान की चार रेखाओं के अंतर्गत ही काम किया है। यह रेखाएं थीं- कानून का सम्मान और उनका बचाव, लोकतंत्र, पारदर्शिता और हमारी पवित्र आजादी।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed