फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former President Donald Trump Slams Biden for russian president Putin remarks

US: ‘अमेरिका की निंदा के लिए बाइडन की नीतियों का इस्तेमाल करते हैं पुतिन’, ट्रंप ने राष्ट्रपति पर साधा निशाना

Thu, 14 Sep 2023 02:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 02:20 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने बुधवार को दावा किया कि पुतिन अमेरिका की निंदा करने के लिए बाइडन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पुतिन बाइडन प्रशासन की नीतियों का इस्तेमाल कर अमेरिका की निंदा कर रह हैं।

विज्ञापन
Former President Donald Trump Slams Biden for russian president Putin remarks
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बाइडन प्रशासन के खिलाफ हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वैश्विक मंच पर अमेरिका की निंदा कर रहे हैं। पुतिन इसके लिए अभियोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें, ट्रंप ने पुतिन द्वारा एक दिन पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

अब पढ़िए, पुतिन के किस बयान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने बुधवार को दावा किया कि पुतिन अमेरिका की निंदा करने के लिए बाइडन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पुतिन बाइडन प्रशासन की नीतियों का इस्तेमाल कर अमेरिका की निंदा कर रह हैं। वह अमेरिका की अच्छी चीजों का भी विरोध कर रहे हैं। बता दें, ट्रंप की टिप्पणी से एक दिन पहले यानी मंगलवार को पुतिन ने बयान दिया था। पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि ट्रंप के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है। यह सब कुछ अमेरिकी जनता सहित पूरी दुनिया की आंखों के सामने किया जा रहा है। 

विज्ञापन

सरेंडर भी कर चुके हैं ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल में उन्हें नजरबंद कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रंप को दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस साल यह चौथी बार है, जब पूर्व राष्ट्रपति ने अपने खिलाफ आपराधिक आरोप के मामले में स्थानीय या संघीय अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के सरेंडर करने से पहले जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने जिला अटॉर्नी फानी विलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सरेंडर करने से पहले ट्रंप ने कहा था कि वह 2020 में चुनाव को पलटने की योजना बनाने के आरोप में जॉर्जिया प्रांत के जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर के लिए तैयार हैं। साल 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की साजिश रचने समित ट्रंप पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में ट्रंप और 18 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed