{"_id":"674608526d838618c306d2b6","slug":"former-pm-imran-khan-sent-a-message-to-pti-supporters-from-jail-said-fight-till-last-breath-do-not-back-down-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पीटीआई समर्थकों को पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से भेजा संदेश, कहा- आखिरी सांस तक लड़ें, पीछे न हटें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पीटीआई समर्थकों को पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से भेजा संदेश, कहा- आखिरी सांस तक लड़ें, पीछे न हटें
Tue, 26 Nov 2024 11:11 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:11 PM IST
सार
मंगलवार को इस्लामाबाद के लिए जा रही रैली को रोकने के दौरान शुरू हुई झड़पों में अब तक सुरक्षाबलों के छह जवानों की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि इस हिंसा में 100 से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं। इन हालात के बीच पाकिस्तान सरकार ने अब इस्लामाबाद में सेना को तैनात कर दिया है और उसे उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) की रैली को रोके जाने के विरोध में हिंसा फैल गई। इस्लामाबाद में सड़कों पर जमे पीटीआई समर्थकों को पार्टी के प्रमुख और पूर्व पीएम इमरान खान ने अदियाला जेल से संदेश भेजा है। पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि वे आखिरी सांस तक लड़ें और पीछे न हटें। मेरा पाकिस्तान के लोगों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं को सलाम। वह अपने अधिकारों के लिए खड़े हैं और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। वे सच्ची आजादी और न्याय के लिए हमारे देश पर थोपे गए माफिया का मुकाबला कर रहे हैं।
इमरान खान ने कहा कि मेरी टीम के लिए मेरा संदेश है कि आखिरी सांस तक लड़ो। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। जो लोग अभी तक विरोध मार्च में शामिल नहीं हुए हैं, वे इस्लामाबाद के डी-चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचें और तब तक न हटें जब तक उनकी मांगें पूरी न हो जाएं।
पूर्व पीएम ने कहा कि उन्हें सैन्य अदालत में मुकदमा चलाने की धमकी दी गई थी। सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाने की धमकी देने वालों को मेरा साफ संदेश है कि आप जो चाहें करें, मैं अपने रुख से पीछे नहीं हटूंगा। संघीय आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी के आदेश पर रेंजर्स और पुलिस ने पीटीआई कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाईं। इसमें कई नागरिक मारे गए और घायल हुए।
विज्ञापन
इमरान खान ने कहा कि नकवी को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। सरकार की क्रूरता के बाद भी हमारे कार्यकर्ता न केवल शांतिपूर्ण रहे, बल्कि उन पर हमला करने वाले घायल पुलिस और रेंजर्स कर्मियों को बचाने में भी मदद की। उन्होंने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों को भी धन्यवाद दिया जो अपने-अपने देशों में समर्थन जुटा रहे हैं। धन भेज रहे हैं और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं।
खान ने कहा कि दुनिया भर में हमारे सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि हमारी मांगों को आगे बढ़ाएं और पाकिस्तान में हो रहे अन्याय को उजागर करें। वहीं पाकिस्तान सरकार के मंत्री नकवी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से कोई बातचीत नहीं की जाएगी और सरकार इस्लामाबाद को उनसे खाली करवाएगी।
यह है मामला
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार पर चुराए गए जनादेश, लोगों की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी और 26वें संशोधन के पारित होने की निंदा करते हुए 24 नवंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। मंगलवार को इस्लामाबाद के लिए जा रही रैली को रोकने के दौरान शुरू हुई झड़पों में अब तक सुरक्षाबलों के छह जवानों की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि इस हिंसा में 100 से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं। इन हालात के बीच पाकिस्तान सरकार ने अब इस्लामाबाद में सेना को तैनात कर दिया है और उसे उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन