फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan President Asif Ali Zardari Sent To 11-Day Remand

11 दिन की रिमांड पर भेजे गए जरदारी, 21 जून को फिर पेशी

Wed, 12 Jun 2019 06:48 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistan President Asif Ali Zardari Sent To 11-Day Remand

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी बैंक खाता मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को जवाबदेही अदालत ने उन्हें 11 दिन की रिमांड पर भेज दिया। जरदारी को जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया और कहा कि उन्हें 21 जून को फिर से अदालत के समक्ष पेश किया जाए। अदालत की कार्यवाही के दौरान एनएबी ने जरदारी की 14 दिन की रिमांड की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने इसे 11 दिन रखा।
विज्ञापन


वहीं अदालत के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जरदारी ने इमरान पर निशाना साधते हुए दोहराया कि वह देश पर थोपे गए प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंतरिक मंत्री इजाज शाह के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed