फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak PM Shahid Khaqan Abbasi unwell in Adalia jail shifted to hospital

शरीफ के बाद पाक के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी भी जेल में बीमार पड़े

Tue, 29 Oct 2019 07:33 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Oct 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Former Pak PM Shahid Khaqan Abbasi unwell in Adalia jail shifted to hospital
Shahid Khaqan Abbasi - फोटो : Twitter

नवाज शरीफ के बाद पाकिस्तान के एक और पूर्व प्रधानमंत्री जेल में बीमार पड़ गए हैं। वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मेडिकल बोर्ड ने उन्हें जेल से अस्पताल ले जाने की राय दी है। प्राकृतिक गैस की खरीद फरोख्त मामले में वह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल अदियाला जेल में हैं। 

विज्ञापन


चिकित्सा बोर्ड ने 60 साल के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता के हर्निया के ऑपरेशन कराने की सिफारिश की है। चिकित्सा रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि उनके मूत्राशय और गुर्दे में पथरी है।
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ भी गंभीर रूप से बीमार हैं और लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अब्बासी की सोमवार को जवाबदेही अदालत में पेशी के दौरान उनके वकील ने एलएनजी घोटाले की सुनवाई टीवी पर प्रसारित करने की याचिका दी। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed