फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak PM Imran Khan says ‘pointless’ to talk to government, wants to negotiate with military

Pakistan: 'कठपुतली सरकार से बात करना बेकार, बातचीत सिर्फ सेना से होगी', पूर्व पीएम इमरान खान का बयान

Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
सार

Pakistan: अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तानी के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह बात करेंगे तो केवल सैन्य प्रतिष्ठान से बातचीत करेंगे। उन्होने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार कठपुतली बताते हुए कहा कि उससे बातचीत करना ही बेकार है। 

विज्ञापन
Former Pak PM Imran Khan says ‘pointless’ to talk to government, wants to negotiate with military
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि वह अब केवल सैन्य प्रतिष्ठान के साथ बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'कठपुतली' पीएमएल-एन सरकार के साथ बातचीत करना ही बेकार है। 

विज्ञापन


इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। 2022 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिरी, जिसके बाद से ये मामले चल रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: 'भारत पाकिस्तान टकराव को कश्मीर में संघर्ष कहना गलत', जर्मन काउंसिल में बोले विदेश मंत्री
विज्ञापन


इमरान खान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कठपुतली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार से कोई बातचीत करना बेकार है। यह फॉर्म-47 के जरिए बनाई गई अवैध सरकार पहले ही दो महीने बर्बाद कर चुकी है। झूठ के जरिए सत्ता से चिपके रहना इसका एकमात्र मकसद है। इसके पास असली ताकत नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, बात सिर्फ उन्ही लोगों होगी जिनके पास असली ताकत है (यानी सैन्य प्रतिष्ठान) और वह भी सिर्फ देशहित में होगी। मुझे मुश्किलों से डर नहीं लगता है, क्योंकि मेरा हौसला अब भी मजबूत है। 
 
खान ने दावा किया कि उनके और पीटीआई नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे करना, जबरदस्ती उठाना और दबाव में बयान दिलवाना..ये सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग पार्टी से अलग हो जाएं और पार्टी के नेता जनता के सामने पीटीआई से किनारा कर लें।  


ये भी पढ़ें: मुश्किल में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार: सेना नहीं, अपने करीबी छात्र नेता-BNP की जंग में उलझे यूनुस, वादों पर घिरे

उन्होंने कहा, इन सब बातों से स्पष्ट है कि देश में अब कानून का कोई असर नहीं बचा है। अब यहां जंगल का कानून है। खान इस समय कड़ी सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े बेबुनियाद मुकदमा एक बार फिर से शुरू हो गए हैं। 

उन्होंने कहा, नौ मई को लेकर एक झूठा अभियान अभियान चलाया गया था। आज तक कोई सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं किया गया है और बीते दो वर्षों में यह साबित हो गया है कि इसका एकमात्र मकसद पीटीआई को कुचलना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed