फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak PM Imran Khan being given substandard food in jail claims his party

Pakistan: ‘मुझे जेल में घटिया खाना परोसा जा रहा है’, इमरान खान ने किया दावा; पीटीआई ने की तत्काल रिहाई की मांग

Mon, 05 Aug 2024 05:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 05 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

इमरान खान ने दावा किया है कि उन्हें जेल में घटिया खाना दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के आदेश पर उन्हें घटिया खाना परोसा जा रहा है। इमरान खान ने आगे कहा कि इस वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

विज्ञापन
Former Pak PM Imran Khan being given substandard food in jail claims his party
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उन्हें जेल में घटिया खाना दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के आदेश पर उन्हें घटिया खाना परोसा जा रहा है। इमरान खान ने आगे कहा कि इस वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने तत्काल ही अपनी स्वास्थ्य जांच की भी मांग उठाई है। 

विज्ञापन


पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज पर साधा निशाना
इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सोमवार को इमरान खान की गिरफ्तारी के एक वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया। आपको बता दें कि इमरान खान को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीटीआई के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने लिखा, ‘इमरान खान को पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के आदेश पर जेल में घटिया खाना परोसा जा रहा है। इस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी ही इतने निचले स्तर पर गिर सकती है। मूनिस इलाही ने आगे कहा कि पाकिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिए इमरान खान ने एक वर्ष जेल में रहकर बहादुरी दिखाई है। उन्होंने कहा, ‘हम इमरान खान की बहादुरी को सलाम करते हैं और उन पर दर्ज किए झूठे मामलों में तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।’
विज्ञापन


‘फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए इमरान खान’
पीटीआई के एक अन्य नेता जुल्फी बुखारी का कहा, ‘इमरान खान ने बताया है कि जेल में रेफ्रिजरेटर नहीं है। इस वजह से उनका खाना तैयार से पहले ही बासी हो जाता है। ऐसे में इमरान खान फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य को देखने के बाद भी उधूरे उपाय किए जा रहे हैं।’ पूर्व मंत्री हम्माद अजहर का कहना है कि यह पीटीआई के संस्थापक के जीवन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने माफी मांगने से किया था इनकार
इससे पहले रविवार को इमरान खान ने बीते वर्ष नौ मई को हुए दंगों के मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में दंगे भड़क गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय में पेशी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे थे। प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed