{"_id":"5deacfcb8ebc3e1bdd23a937","slug":"former-miss-pakistan-world-zanib-naveed-died-in-a-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: हादसे में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब की दर्दनाक मौत, 2012 में जीता था खिताब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: हादसे में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब की दर्दनाक मौत, 2012 में जीता था खिताब
Sat, 07 Dec 2019 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Dec 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब नवीद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मैरीलैंड में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब नवीद की एक कार हादसे में मौत हो गई। 32 वर्षीय जानिब गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठीं और इस हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने 2012 में मिस पाकिस्तान वर्ल्ड का खिताब जीता था।
विज्ञापन
जानिब अमेरिका के कैलिफोर्निया के पोमोना में रहती थीं। यह कार हादसा मैरीलैंड के प्रिंस जॉर्ज में हुआ है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जानिब अपनी मर्सडीज कार से जा रही थीं, ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार पलट गई और यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब कार से उन्हें निकाला गया तो वह मृत हालत में थीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। अब तक की जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त जानिब ने शराब नहीं पी रखी थी। अभी जांच चल रही है और हादसे का असली कारण ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन