फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former former head of Israels space security program claims that alien exists but hiding

हकीकत में हैं एलियंस! इस्राइल के पूर्व अंतरिक्ष अधिकारी ने किया गुप्त संपर्क होने का दावा

Wed, 09 Dec 2020 08:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 09 Dec 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
former former head of Israels space security program claims that alien exists but hiding
एलियन - फोटो : Pixabay

एलियंस की मौजूदगी को लेकर इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस वास्तव में मौजूद हैं और अमेरिका के अलावा इस्राइल के साथ गुप्त रूप से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एलियंस अभी शांत हैं क्योंकि मानवता तैयार नहीं है।

विज्ञापन


एलियंस का गेलेक्टिक फेडरेशन 
हाइम इशेद 30 साल तक इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम से जुड़े हुए थे और अब रिटायर्ड हो चुके हैं। हाइम ने बताया कि उनका एक गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है, जिसने वॉशिंगटन के साथ एक गुप्त संधि के तहत मंगल गृह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस तैयार किया है। इसके तहत अंतरिक्ष यात्री और एलियंस एक साथ फेडरेशन की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसलिए बना हुआ एलियंस का अस्तित्व रहस्य
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाइम ने इस्राइली अखबार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनका अस्तित्व इसलिए रहस्य बना हुआ है क्योंकि मानवता अभी तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष का अपना गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलियंस को लेकर खुलासा करने वाले थे ट्रंप
हाइम इशेद ने इस्राइल अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के साथ 1981-2010 तक काम किया। उन्होंने बताया कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलियंस की मौजूदगी का खुलासा करने वाले थे। हालांकि गेलेक्टिक फेडरेशन में मौजूद एलियंस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। वे किसी तरह का सामूहिक उन्माद पैदा नहीं करना चाहते थे।

अमेरिका और एलियंस के बीच समझौता
हाइम इशेद ने दावा किया कि वह एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर सकते हैं। वे लंबे समय से हमारे साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एलियंस और अमेरिकी सरकार के बीच एक एग्रीमेंट भी है। वो प्रयोग कर रहे हैं और हम पर राज करना चाहते हैं।


कामकाज गुप्त रखने का समझौता
उनका कहना है कि एलियंस ने अपने कामकाजों को गुप्त रखने के लिए एक समझौता किया है। एलियंस मानवता के विकसित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि इंसान पहले एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाए जहां आमतौर पर स्पेस और स्पेसशिप की समझ इंसानों को हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed