{"_id":"6745fed88cf75237ce0e95b5","slug":"former-bank-of-china-chairman-liu-liange-sentenced-to-death-for-corruption-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को कोर्ट ने दी मौत की सजा, करोड़ों की रिश्वत लेने के पाये गए दोषी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को कोर्ट ने दी मौत की सजा, करोड़ों की रिश्वत लेने के पाये गए दोषी
Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
China News: अदालत ने पाया कि लियू ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और बैंक ऑफ चाइना में अपने विभिन्न पदों का लाभ उठाकर कर्ज देने, परियोजना सहयोग और कार्मिक व्यवस्था जैसे मामलों में रिश्वत लेकर दूसरों की मदद की।
विज्ञापन
चीन का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगे को मंगलवार को भ्रष्टाचार और अवैध रूप से कर्ज जारी करने के दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई। हालांकि, यह सजा दो साल तक निलंबित रहेगी। चीन के पूर्वी शांदोंग प्रांत के जिनान शहर की एक अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उन्होंने 12.1 करोड़ युआन (1.68 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक की रिश्वत ली थी।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआकी रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने कहा कि लियू को जीवन भर के लिए राजनीतिक अधिकारों से वंचित किया जाता है, उनकी सभी निजी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और उनके सभी अवैध लाभ को वसूल कर सरकार के खजाने में जमा कर दिया जाएगा।
अदालत ने पाया कि लियू ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और बैंक ऑफ चाइना में अपने विभिन्न पदों का लाभ उठाकर कर्ज देने, परियोजना सहयोग और कार्मिक व्यवस्था जैसे मामलों में रिश्वत लेकर दूसरों की मदद की। इसके बदले उन्होंने करोड़ों की रिश्वत ली। इसके अलावा, उन्हें जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हुए अयोग्य कंपनियों को 3.32 अरब युआन से अधिक के ऋण जारी करने में भी दोषी पाया गया।
विज्ञापन
जिससे बैंकों को करीब लगभग 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। लियू हाल में भ्रष्टाचार के लिए दंडित होने वाले दूसरे प्रमुख चीनी बैंकर हैं। इससे पहले 20 नवंबर को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार के चलते चीन के एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना पूर्व उपाध्यक्ष लू वेनलोंग को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
मंगलवार को ही पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के पूर्व उप-गवर्नर वांग यिक्सिन के खिलाफ भी कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में सार्वजनिक अभियोजन शुरू किया गया है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजकों का आरोप है कि वांग ने हैनान और शांक्सी प्रांतों में अपने पदों का दुरुपयोग करके दूसरों को लाभ पहुंचाया और बदले में बड़ी रिश्वत ली।
2012 में सत्ता में आने के बाद से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है, जिसके तहत दो पूर्व रक्षा मंत्रियों और दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया है।