{"_id":"66cb9afde7e3c49f2b078745","slug":"former-bangladesh-pm-sheikh-hasina-against-four-more-murder-cases-registered-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: 14 साल पुराने मामले में शेख हसीना पर हत्या के चार और केस दर्ज; पूर्व कपड़ा मंत्री गाजी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: 14 साल पुराने मामले में शेख हसीना पर हत्या के चार और केस दर्ज; पूर्व कपड़ा मंत्री गाजी गिरफ्तार
Mon, 26 Aug 2024 04:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:27 AM IST
सार
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2010 में बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के एक अधिकारी अब्दुर रहीम की मौत के मामले में रविवार को हसीना (76), बांग्लादेश सीमारक्षक बल (बीजीबी) के पूर्व निदेशक जनरल अजीज अहमद व 11 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ हत्या के कम से कम चार और मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2010 में बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के एक अधिकारी अब्दुर रहीम की मौत के मामले में रविवार को हसीना (76), बांग्लादेश सीमारक्षक बल (बीजीबी) के पूर्व निदेशक जनरल अजीज अहमद व 11 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बीडीआर के सहायक उप निदेशक रहे रहीम 2010 में पिलखाना में कत्लेआम के सिलसिले में दर्ज मामले में आरोपी थे। उसी साल 29 जुलाई को हिरासत में रहते हुए जेल में उनकी मौत हो गई थी। रहीम के बेटे अधिवक्ता अब्दुल अजीज ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद अख्तर उज्जमां की अदालत में मामला दर्ज कराया। इसके अलावा, 18 जुलाई को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान सैन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईएसटी) के छात्र शेख अशबुल यमीन की हत्या के मामले में हसीना व 48 अन्य के खिलाफ रविवार को हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश (टीसीबी) के उत्पादों के एक विक्रेता की हत्या को लेकर हसीना व 27 अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या को लेकर हसीना समेत 25 लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था।
ढाका में महीने भर बाद बहाल हुई मेट्रो सेवा
सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यात्रियों के लिए बंद रहने के एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होने, बसों व टैक्सियों के सड़कों पर सामान्य रूप से दौड़ने तथा विश्वविद्यालय के छात्रों के ऐतिहासिक कर्जन हॉल के बगीचों में बेफिक्र होकर शाम की सैर करने के साथ ही ऐसा लगता है कि ढाका में जनजीवन सामान्य हो रहा है।
ढाका में देर रात करीब 3 बजे गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री गाजी
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पल्टन थाने के प्रभारी मुल्ला मोहम्मद खालिद हुसैन के हवाले से बताया कि 76 वर्षीय पूर्व मंत्री गाजी को शनिवार देर रात करीब तीन बजे राजधानी ढाका के पियरगोली इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया व डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) कार्यालय ले आई। गाजी को डीबी कार्यालय में रखा गया था, क्योंकि हाल में हुई हिंसा के बाद थाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गाजी के ठिकाने का पता चलने के बाद लोगों ने उस घर को भी घेर लिया था।