{"_id":"5d3f8c568ebc3e6cdd4a9f07","slug":"foreigners-will-not-get-jobs-in-saudi-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब की होटलों में विदेशियों को नहीं मिलेगी नौकरी, भारतीयों के लिए झटका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब की होटलों में विदेशियों को नहीं मिलेगी नौकरी, भारतीयों के लिए झटका
Tue, 30 Jul 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब ने देश में अपने नागरिकों की बढ़ती बेरोजगारी दर को देखते हुए होटल के क्षेत्र में विदेशी लोगों को नौकरी नहीं देने का फैसला लिया है। सऊदी अरब के इस फैसले से भारत पर भी असर पड़ेगा क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय यहां इस क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। सऊदी सरकार ने इस फैसले को साल के अंत से लागू करने की बात कही है।
सऊदी के श्रम मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, यह फैसला तीन स्टार या इससे अधिक स्टार वाले होटलों व रिसॉर्ट्स और चार स्टार व इससे अधिक वाले होटल अपार्टमेंट्स पर लागू होगा। यहां रिसेप्शन से लेकर मैनेजमेंट तक के पदों में सऊदी नागरिकों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि ड्राइवरों, सिक्युरिटी गार्ड और कुली के तौर पर विदेशी लोगों को नौकरियों के अवसर मिलते रहेंगे।
इसके अलावा रेस्तरां होस्ट और हेल्थ क्लब सुपरवाइजर जैसी नौकरियां भी सऊदी के लोगों के लिए ही होंगी। बता दें कि पिछले साल सऊदी में बेरोजगारी का स्तर 13 फीसदी तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। इस क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों की भी बड़ी संख्या है। ऐसे में सऊदी का यह फैसला भारतीय लोगों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।