फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign travelers with full vaccination will get entry in America from November 8, permission given

अमेरिका: पूर्ण टीकाकरण वाले विदेशी यात्रियों को आठ नवंबर से मिलेगा प्रवेश, दी गई अनुमति

Wed, 27 Oct 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 27 Oct 2021 03:27 AM IST
सार

यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।बिना टीकाकरण वाले यात्री चाहे अमेरिकी नागरिक, कानूनन स्थायी निवासी (एलपीआर) हों या विदेशी नागरिक, उन्हें यात्रा के एक दिन के भीतर जांच करानी होगी। बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, नई अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा व्यवस्था के तहत विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने के लिए पूरी तरह वैक्सीन लगा हुआ होना जरूरी है।

विज्ञापन
Foreign travelers with full vaccination will get entry in America from November 8, permission given
अमेरिका फ्लैग - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका ने पूरी तरह कोरोना टीकाकरण करवा चुके भारतीयों सहित विदेशी यात्रियों को 8 नवंबर से यात्रा की पाबंदियां हटाते हुए अपने देश में प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। यात्रियों को हालांकि विमान में सवार होने से पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। व्हाइट हाउस के सोमवार को जारी ताजा यात्रा दिशा निर्देशों में जांच के बारे में नए प्रोटोकॉल भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बिना टीकाकरण वाले यात्री चाहे अमेरिकी नागरिक, कानूनन स्थायी निवासी (एलपीआर) हों या विदेशी नागरिक, उन्हें यात्रा के एक दिन के भीतर जांच करानी होगी। बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, नई अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा व्यवस्था के तहत विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने के लिए पूरी तरह वैक्सीन लगा हुआ होना जरूरी है।
विज्ञापन


नए दिशा निर्देश में जांच की आवश्यकता होना, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रणाली मजबूत होने के साथ ही मास्क लगाना भी शामिल है। अधिकारी ने कहा, देश में अमेरिकियों और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जन स्वास्थ्य पर आधारित सख्त सुरक्षा नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अमेरिका सभी देशों और क्षेत्रों के लिए सभी यात्रा पाबंदियों को हटा लेगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यात्रियों को अपने टीकाकरण का प्रमाण दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि दो से 17 साल की उम्र के बच्चों को प्रस्थान से पूर्व जांच करानी होगी। अगर कोई बच्चा पूरी तरह खुराक ले चुके वयस्क के साथ यात्रा कर रहा है तो वह प्रस्थान से तीन दिन पहले जांच करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed