आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं: भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रों के इस्लामी कट्टरवाद के खिलाफ बयान को लेकर कई मुस्लिम देश और संगठन उनसे नाराज हैं। हालांकि भारत उनके समर्थन में खुल कर आ गया। भारत ने मैक्रों पर व्यक्तिगत हमले और आतंकवादी हमलों को गलत बताया है।
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला फ्रांस की यात्रा पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार एमानुएल बोने से मुलाकात कर फ्रांस में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीएम मोदी के संदेश से अवगत कराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ खड़ा है।
Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla met Emmanuel Bonne, Diplomatic Advisor to French President Emmanuel Macron, extended condolences on terrorist attacks in France & conveyed PM Modi's message that India stands with France in fight against terrorism: Indian Embassy in France pic.twitter.com/5uQ7fDLIcK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 29, 2020
महातिर मोहम्मद के अकाउंट को तत्काल सस्पेंड करे ट्विटर: फ्रांस
वहीं, फ्रांस ने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की है। महातिर ने फ्रांसीसी शिक्षक की हत्या को सही ठहराया था।
फ्रांस के डिजिटल सेक्टर के लिए राज्य सचिव सेड्रिक ओ ने कहा- मैंने ट्विटर फ्रांस के मैनेजिंग डायरेक्टर से बात की है। मैंने कहा कि मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद का ट्विटर अकाउंट जल्द ही सस्पेंड हो जाना चाहिए।
I just spoke with the Managing Director of Twitter France. The account of former Malaysian PM Mahathir Mohamad must be immediately suspended. If not, Twitter would be an accomplice to a formal call for murder: Cédric O, Secretary of State for Digital Sector of France (File pic) pic.twitter.com/OQbnceEppe
— ANI (@ANI) October 29, 2020