{"_id":"60c50ede8ebc3e817a33c3dc","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-reached-kenya-to-strengthen-bilateral-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी दौरा: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने केन्या पहुंचे एस. जयशंकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेशी दौरा: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने केन्या पहुंचे एस. जयशंकर
Sun, 13 Jun 2021 01:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नैरोबी
एजेंसी, नैरोबी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:15 AM IST
सार
- विदेशमंत्री एस जयशंकर ने केन्या दौरे पर विदेश मामलों के लिए केन्याई कैबिनेट सचिव ओमामो के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर सकारात्मक वार्ता की और इसे संयुक्त आयोग के जरिए आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
एस जयशंकर और रेशेल ओमामो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशमंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को केन्या पहुंचे। उन्होंने केन्या के विदेशमंत्री रेशेल ओमामो के साथ द्विपक्षीय सहयोग व संबंधों मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर सकारात्मक वार्ता की।
विज्ञापन
विदेशमंत्री ने विदेश मामलों के लिए केन्याई कैबिनेट सचिव ओमामो के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। वार्ता के उन्होंने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपनी-अपनी राय साझा की। ऐतिहासिक समन्वय अब आधुनिक साझेदारी में बदल चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने भव्य स्वागत और आतिथ्य के लिए ओमामो का धन्यवाद किया। कहा, हमने द्विपक्षीय सहयोग पर सकारात्मक वार्ता की और इसे संयुक्त आयोग के जरिए आगे बढ़ाएंगे। जयशंकर अपने समकक्ष के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा होगी। संयुक्त आयोग की पिछली बैठक नई दिल्ली में मार्च 2019 में हुई थी।
विज्ञापन
वह भारत-केन्या संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए केन्याई सरकार के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यात्रा से पहले कहा था कि विकास साझेदारी दोनों देशों के बीच संबंधों का एक अहम पहलू है जिसे यह यात्रा और गहरा करेगी। विदेशमंत्री भारतीय मूल के लोगों से भी बातचीत करेंगे, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं। केन्या में 80000 भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से करीब 20000 भारतीय नागरिक हैं।