फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   for average height in any region and country food and environment is necessary claim a research

बच्चे के विकास के लिए खाना और पर्यावरण जरूरी, पोषण की कमी से आठ इंच कम हो सकती है लंबाई - रिपोर्ट

Sun, 15 Nov 2020 09:09 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 15 Nov 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
for average height in any region and country food and environment is necessary claim a research
height

हर बच्चे के लिए बचपन से ही पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है, ऐसा करने से बच्चे की मानसिक और शारीरिक तौर पर वृद्धि अच्छी होती है और बच्चे का विकास तेजी से होता है। अगर बच्चा कमजोर खान-पान करता है तो इससे उसके मानसिक और शारीरिक वृद्धि पर गहरा असर पड़ता है। 

विज्ञापन



मेडिकल जर्नल लैंसेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर बच्चे को पौष्टिक आहार नहीं मिलता है तो उनकी लंबाई पर 20 सेंटीमीटर यानि कि करीब आठ इंच तक असर पड़ सकता है। यह किसी भी क्षेत्र या देश के बच्चों पर लागू हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर बच्चा पौष्टिक आहार नहीं लेगा तो उसकी लंबाई पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन


रिसर्च में पाया गया है कि किसी इलाके में खास उम्र के बच्चों की औसत लंबाई के हिसाब यह पता लगाया जा सकता है कि एक लंबी समय अवधि में वहां भोजन की गुणवत्ता कैसी रही। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बच्चों की लंबाई और वजन में जेनेटिक्स की अहम भूमिका रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब बात पूरे क्षेत्र के बच्चों या आबादी की हो तो ऐसे में पोषण और पर्यावरण दोनों अहम भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2019 में 19 साल की उम्र के लड़कों में सबसे ज्यादा औसतन लंबाई नीदरलैंड्स में रही है। नीदरलैंड्स में इस आयुवर्ग के लड़कों की औसतन लंबाई 183.8 सेंटीमीटर यानि कि करीब छह फीट थी। 

इसके उल्ट सबसे कम औसत लंबाई तिमोर में थी, जो कि 160.1 सेंटीमीटर यानि कि पांच फीट तीन इंच थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रिसर्च के लिए पांच से 19 साल तक के 6.5 करोड़ बच्चों के डाटा का विश्लेषण किया गया था। यह डाटा 1985 से 2019 तक किए गए 2,000 से ज्यादा स्टडी से लिए गए हैं। 


रिपोर्ट में पाया गया है कि सबसे ज्यादा औसत लंबाई उत्तर-पश्चिमी और सेंट्रल यूरोप के देशों में है। सबसे कम औसत लंबाई दक्षिण, दक्षिण पूर्व एशिया, लैटिन अमेरिका और पूर्वी अफ्रीका में है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि ग्वाटेमाला, बांग्लादेश, नेपाल और तिमोर में 19 साल की लड़कियों की औसत लंबाई नीदरलैंड्स की 11 साल की लड़कियों की औसत लंबाई (पांच फीट) के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed