फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Florida Governor Ron DeSantis Quits US Presidential Race Support Donald Trump

US Election: रामास्वामी के बाद फ्लोरिडा के गवर्नर डेसेंटिस भी दौड़ से बाहर, ट्रंप को समर्थन देने का किया एलान

Mon, 22 Jan 2024 04:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 04:29 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेसेंटिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि मैं आज अपने राष्ट्रपति अभियान को वापस ले रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रपति पद के अपने अभियान में सफल होना इतना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Florida Governor Ron DeSantis Quits US Presidential Race Support Donald Trump
रॉन डेसेंटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक रामास्वामी के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी के एक और उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है। रिपब्लिकन नेता रॉन डेसेंटिस अब राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हो गए हैं। रामास्वामी की तरह ही डेसेंटिस ने भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है। बता दें, डेसेंटिस अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के गवर्नर हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में इस वर्ष के अंतिम में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी नेता तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेसेंटिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि मैं आज अपने राष्ट्रपति अभियान को वापस ले रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रपति पद के अपने अभियान में सफल होना इतना आसान नहीं है। व्हाइट हाउस का रास्ता साफ नहीं है। इसलिए मैं अपने राष्ट्रपति अभियान से अपना नाम पीछे ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि विंस्टन चर्चिल ने एक बार कहा था कि सफलता का कभी अंत नहीं होता। विफलता कभी घातक नहीं होती। हम विफलताओं के बाद कैसे आगे बढ़ रहे हैं, असल में मायने यही रखता है। मेरा राष्ट्रपति अभियान को समाप्त हो गया लेकिन अब मैं फ्लोरिडा में अपना मिशन जारी रखूंगा।
विज्ञापन


ट्रंप से काफी पीछे थे डेसेंटिस 
डेसेंटिस ने आगे कहा कि मैं रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन करुंगा। मैंने इसी प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं इस प्रतिज्ञा का सम्मान करता हूं। बता दें, डेसेंटिस आयोवा कॉकस में दूसरे नंबर पर आए। बावजूद इसके वह ट्रंप से काफी पीछे रहे। ट्रंप जहां 51 प्रतिशत समर्थन के साथ प्रथम आए तो वहीं डेसेंटिस मात्र 21 प्रतिशत समर्थन ही हासिल कर सके। अब रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ही ट्रंप के सामने खड़ी हैं। हेली फिलहाल ट्रंप की कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही रामास्वामी ने भी वापस ली दावेदारी
पिछले सोमवार को भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने भी राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ दी थी। रामास्वामी ने ट्रंप का समर्थन किया। रामास्वामी ने खुद इसका एलान किया था। इस दौरान रामास्वामी ने कहा कि मेरे लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। बता दें, चुनाव प्रचार के शुरुआती चरण में विवेक रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और खुद को ट्रंप का करीबी दिखाने की कोशिश की। ट्रंप ने भी रामास्वामी का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed