फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood in Brazil River levels rose waterlogged in several areas climate change worst situateion

Brazil: भारी बारिश के कारण नदी का स्तर बढ़ा, 20 लाख लोग प्रभावित, मरने वालों की संख्या 140 के पार

Mon, 13 May 2024 10:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 May 2024 10:30 AM IST
सार

राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।
 

विज्ञापन
Flood in Brazil River levels rose waterlogged in several areas climate change worst situateion
ब्राजील में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाया कहर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भूकंप के बाद आई भयंकर बाढ़ के कारण ब्राजील में तबाही मच गई। रविवार को भारी बारिश के कारण दक्षिणी ब्राजील में नदी का स्तर फिर एक बार बढ़ गया। बाढ़ के कारण अबतक 145 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण रियो ग्रांडे डो सुल के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का पानी कस्बों और क्षेत्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में घुस गया। 
विज्ञापन


भयंकर तबाही के कारण 20 लाख लोग प्रभावित
इस भयंकर तबाही के कारण लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए। मौसम विशेषज्ञ इस जयवायु परिवर्तन को अल नीनो से जोड़ रहे हैं। राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मौजूदा स्थिति पर बात की
पोर्टो एलेग्रे में बाढ़ के पानी में घरों के सामान जैसे सोफा एवं अन्य चीजों को तैरते हए देखा गया। साओ लियोपोल्डो में कई सारी कार आधी पानी में डुब गई। 36 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन क्लाउडियो द सिल्वा पड़ोस में स्थिति का जायजा लेने गए। उन्होंने बताया कि उनका घर पूरी तरह से टूट चुका है। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे जीजाजी के घर के बगल वाले घर की दूसरी मंजिल तक पानी भरा हुआ था। पानी का स्तर अब थोड़ा नीचे चला गया है और आप दूसरी मंजिल तक जा सकते हैं, लेकिन सब खराब हो गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


50 वर्षीय एंटोनियो वेनजन ने इस स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा, "अगर बारिश बंद नहीं हुई तो क्या होगा? नदी का स्तर बढ़ गया है।" पोर्टो एलेग्रे के दक्षिण में पेलोटास शहर की स्थिति बदतर हो चुकी है। यहां करीब 14 लाख लोगों के घर पानी में डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed