{"_id":"60f964288ebc3e6d83634258","slug":"flood-havoc-in-china-heavy-rains-cause-massive-destruction-in-henan-province-thousands-homeless-33-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में बाढ़: अब तक 51 लोगों की मौत, 10 अरब डॉलर का हो चुका है नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में बाढ़: अब तक 51 लोगों की मौत, 10 अरब डॉलर का हो चुका है नुकसान
Fri, 23 Jul 2021 07:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:03 PM IST
सार
मध्य चीन में एक 1000 साल की रिकॉर्ड बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। मृतक संख्या बढ़कर 51 हो गई है। वहीं 10 अरब डॉलर के नुकसान की खबर है।
विज्ञापन
झेंगझोऊ की मेट्रो लाइन में बाढ़ का पानी भरा
- फोटो : social media
विस्तार
मध्य चीन, खासकर हेनान प्रांत में बीते कुछ दिनों से हो रही अभूतपूर्व बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार को सरकारी मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक करीब 10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान है। यह बारिश बीते 1000 सालों की सबसे भीषण बताई जा रही है।
विज्ञापन
हेनान में 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 3.76 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझाउ में बाढ़ व डूबने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। बड़ी संख्या में सड़कें, पुल व सबवे तबाह हो गए। अनेक यात्री सब वे भरे पानी में फंस गए। हेनान प्रांत में 24 घंटे में औसतन 457.5 मिमी करीब 18 इंच बारिश हुई है, जो मौसम रिकॉर्ड रखने के बाद से यह एक दिन में सर्वाधिक वर्षा है। यह 1000 वर्षों में हुई अब तक की सबसे भारी बारिश है।
विज्ञापन
झेंगझोऊ के सबवे टनल में भरा पानी
1.26 करोड़ की आबादी वाली प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में सार्वजनिक स्थानों और 'सबवे टनल' में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का ऐसा कहर दुर्लभ ही देखने को मिलता है। हालात के मद्देनजर शी ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती का आदेश दिया है क्योंकि झेंगझोऊ शहर में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां एक बांध भी क्षतिग्रस्त है जिसके कभी भी गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
मेट्रो लाइन में फंसे दर्जनों लोगों की मौत
पीएलए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वायबो' पर कहा कि हेनान प्रांत के यिचुआन में बांध में 20 मीटर लंबी दरार दिखाई दी है और वह कभी भी गिर सकता है। झेंगझोऊ में एक मेट्रो लाइन में बाढ़ का पानी भर जाने से दर्जनों लोगों की मौत हुई है। बारिश का पानी शहर की 'लाइन56 की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए। यहां होकर जाने वाली 160 से ज्यादा ट्रेनें रोक दी गई हैं। यहां कई वाहन सड़कों पर बाढ़ के पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं जबकि कई सड़कों पर बने गड्ढों में डूब गए हैं।
कई जगह यातायात ठप, 260 उड़ानें रद्द
हांगकांग के 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की खबर के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात ठप पड़ गया है। 80 से अधिक बस सेवाएं निलंबित करनी पड़ी, 100 से अधिक के मार्ग बदले गए और ‘सबवे’ सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। झेंगझोऊ के हवाईअड्डे पर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द की गई हैं। आंधी तूफान से प्रभावित शहर में बिजली और पेयजल सेवाएं भी बंद हैं।