फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flights across United States affected after Federal Aviation Administration experienced computer outage Update

USA: अमेरिका में रोकी गईं उड़ानें, कंप्यूटर में गड़बड़ी के चलते आई समस्या; चार हजार से अधिक उड़ानें प्रभावित

Wed, 11 Jan 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 11:17 PM IST
सार

यूनाइटेड स्टेट्स एफएए ने बताया कि FAA अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं। इसके बाद सिस्टम को रीस्टार्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Flights across United States affected after Federal Aviation Administration experienced computer outage Update
USA - फोटो : Social Media

विस्तार

कंप्यूटर में गड़बड़ी के चलते पूरे अमेरिका में उड़ानें रोक दी गईं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर्स आउटेज की समस्या देखी गई। इसके बाद पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, बताया जा रहा है कि अब सामान्य हवाई यातायात संचालन पूरे अमेरिका में धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया है। 

विज्ञापन





क्या है नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम?
यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम पायलटों और अन्य उड़ान कर्मियों को खतरों या हवाई अड्डे की सुविधा सेवाओं में किसी भी बदलाव के बारे में अलर्ट करती है। इसके जरिए सामान्य प्रक्रियाओं को भी अपडेट किया जाता है। आज इसके जरिए कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा पा रही थी। इस वजह से पूरे अमेरिका में विमान सेवाएं ठप हो गईं। इस दौरान सभी उड़ानें ग्राउंड पर ही रहीं। अमेरिकी नागरिक उड्डयन नियामक की वेबसाइट के हवाले से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


NOTAM को बहाल करने के लिए काम जारी
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.45 बजे (ET) तक अमेरिका के अंदर या बाहर करीब 1200 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। अब तक करीब 93 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। यूनाइटेड स्टेट्स एफएए ने बताया कि FAA अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को अभी पुनः लोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
अमेरिका में उड़ान सेवाओं के ठप होने की वजह से सभी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ा। इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। 

भारत पर फिलहाल कोई असर नहीं
भारत में अमेरिका की उड़ान सेवाओं को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के सभी हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य है। अभी तक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम में गड़बड़ी के बीच भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

विमानन कंपनियों से उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिए कहा
उड़ानों में कितना विलंब होगा, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। एफएए ने कहा कि वह इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है। इस बीच एफएए ने कंप्यूटर प्रणाली में खराबी के बाद विमानन कंपनियों को पूर्वी मानक समय के तहत सुबह नौ बजे तक अमेरिका आने वाली सभी उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिए कहा था। एफएए ने बताया कि कुछ काम पटरी पर आ गया है। अधिकांश एयरलाइंस ने सिस्टम की खराबी के कारण अपने विमान को नहीं उड़ाने का विकल्प चुना था।

चार घंटे बाद उड़ान परिचालन धीरे-धीरे शुरू
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस समस्या की वजह से चार हजार से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। वहीं, 450 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय  फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। हालांकि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने करीब चार घंटे की समस्या के बाद के बाद उड़ान परिचालन धीरे-धीरे शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो हालात सामान्य होने में कम से कम दो दिन लगेंगे।

‘ग्राउंड स्टॉप’ को हटा लिया गया
एफएए ने एक ट्वीट में कहा कि उड़ान कर्मचारियों को सुरक्षा जानकारी प्रदान करने वाले ‘नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम’ में रात में आई खराबी के बाद पूरे अमेरिका में सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहा है। ‘ग्राउंड स्टॉप’ को हटा लिया गया है। हम प्रारंभिक समस्या के कारणों की जांच करना जारी रखे हुए हैं।

21,000 से अधिक उड़ानें उड़ान भरने वाली थीं
विमानन डेटा कंपनी ‘सीरियम’ के हवाले से बताया गया कि बुधवार को अमेरिका में 21,000 से अधिक उड़ानें उड़ान भरने वाली थीं, जिनमें ज्यादातर घरेलू यात्राएं थीं और लगभग 1,840 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अमेरिका आने की उम्मीद थी। 


साइबर हमले का कोई सबूत नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को एफएए सिस्टम में खराबी के बारे में परिवहन मंत्री पीट बटिगीज ने जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने एक ट्वीट में कहा कि फिलहाल साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति ने डीओटी को कारणों की पूरी जांच करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed