फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flash flooding killed dozens and affected 300,000 people in Ethiopia and Somalia in March 2023

Somalia floods: तीन साल से सूखे पड़े इथियोपिया और सोमलिया में आई बाढ़, लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर

Sat, 13 May 2023 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 10:14 AM IST
सार

आमतौर पर केन्या में बारिश ज्यादा समय तक रहती है। बाद में इथियोपिया और सोमालिया में बारिश होती है। इस साल बारिश साथ में ही शुरू हुई।

विज्ञापन
Flash flooding killed dozens and affected 300,000 people in Ethiopia and Somalia in March 2023
सोमालिया में आई बाढ़। - फोटो : social media

विस्तार

आजकल इथियोपिया और सोमालिया में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इस साल मार्च में तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से दर्जनों की मौत हो गई, जबकि तीन लाख लोग प्रभावित हुए है।  बताया जा रहा है कि यहां करीब तीन साल से सूखा पड़ा था। क्रॉप मॉनिटर की रिपोर्ट से पता चलता है कि मार्च के पहले 25 दिन इथोपिया के कुछ भाग में 5 से 10 सेंटीमीटर यानी 2 से 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। बता दें, इस बार यहां बारिश सामान्य से अधिक हुई थी।

विज्ञापन

एक जलवायु वैज्ञानिक ने कहा कि आमतौर पर केन्या में बारिश ज्यादा समय तक रहती है। बाद में इथियोपिया और सोमालिया में बारिश होती है। इस साल बारिश साथ में ही शुरू हुई। मार्च के आखिरी दो सप्ताह में तीनों देशों में इतनी बारिश हुई कि बाढ़ ही आ गई।  

विज्ञापन

इथियोपिया में तेज बारिश के चलते शबेले और जुबा नदियां ओवर फ्लो हो गई। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UN OCHA) के अनुसार, दक्षिणी सोमालिया और पूर्वी इथियोपिया में दो नदियों के बांध टूट जाने से यहां मौजूद घरों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

अफ्रीका के हॉर्न ने लगभग तीन वर्षों के इतिहास में सबसे खराब सूखे की स्थिति देखी है। इथियोपिया और सोमालिया में साल 2020 से लेकर पिछले साल तक बारिश नहीं हुई थी। इसकी वजह से करीब 14 लाख लोगों ने सोमालिया छोड़कर चले गए थे, जबकि 38 लाख पशु सूखे की वजह से मर गए थे। बता दें, शबेले-जुबा नदी घाटियों में 1981 के बाद से इस साल सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, इथियोपिया और सोमालिया में हुई बारिश से करीब 1,000 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई। इन देशों के लोगों का रोजगार ही कृषि है। इस क्षेत्र की अधिकतर फसल बरसात पर आधारित है।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed