{"_id":"6477efdcaed1d3585905d234","slug":"five-crore-patients-of-the-country-have-received-free-treatment-through-pradhan-mantri-jan-arogya-yojana-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMJAY: देश में अब तक पांच करोड़ मरीजों को मिला ‘आयुष्मान’, 61501 करोड़ रुपये इलाज पर खर्च","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PMJAY: देश में अब तक पांच करोड़ मरीजों को मिला ‘आयुष्मान’, 61501 करोड़ रुपये इलाज पर खर्च
Thu, 01 Jun 2023 06:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:39 AM IST
सार
प्राधिकरण के अनुसार, अब तक योजना के लाभार्थियों को 9.28 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। 2022 में 1.65 करोड़ मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों में यह योजना लागू है।
विज्ञापन
PMJAY, Ayushman Bharat
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिये अब तक देश के पांच करोड़ मरीजों को निशुल्क उपचार मिला है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इन मरीजों के इलाज पर 61,501 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि योजना से अब तक 23.39 करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं। यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। फिलहाल देश के 28,351 सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत के लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार ले सकते हैं।
प्राधिकरण के अनुसार, अब तक योजना के लाभार्थियों को 9.28 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। 2022 में 1.65 करोड़ मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों में यह योजना लागू है। बीते वर्ष 2022-23 में 56 फीसदी मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में हुआ है, जबकि 44 फीसदी दाखिले सरकारी अस्पतालों में हुए। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को 27 विभिन्न विशेषताओं के तहत कुल 1,949 तरह का उपचार उपलब्ध है, जिनमें कैंसर, आपातकालीन देखभाल, आर्थोपेडिक और गुर्दे से संबंधित बीमारियां शामिल हैं।
मेघालय से उत्तराखंड तक लंपी वायरस की चपेट में गोवंश
मेघालय से उत्तराखंड तक गोवंश त्वचा रोग लंपी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2022 से मई 2023 के बीच देश में 1.65 लाख गायों की संक्रमण से मौत हुई है। एक दिन पहले मेघालय सरकार ने गायों में लंपी संक्रमण मिलने पर री-भोई और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के कई गांवों को संक्रमित घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय की राजधानी शिलांग के एक ही इलाके में अब तक 20 गायों की मौत हुई है।