फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   first time in history of 100 year Scout Jamboree stopped due to bad weather world news in hindi

World News: 100 साल के इतिहास में पहली बार बीच में बंद हुआ स्काउट जंबूरी, पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Tue, 08 Aug 2023 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 06:45 AM IST
सार

स्काउट जंबूरी में भारत के भी कई दर्जन छात्र शामिल हैं। इनमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 8 दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार ने राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए दक्षिण कोरिया भेजा है। हालांकि, भारत के कुल छात्रों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
first time in history of 100 year Scout Jamboree stopped due to bad weather world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्ल्ड स्काउट जंबूरी के 100 वर्ष से ज्यादा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इसका आयोजन खराब मौसम की वजह से बीच में ही बंद कर दिया गया। इस वर्ष स्काउट जंबूरी दक्षिण कोरिया के बुआन काउंटी में 1 से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। लेकिन, भारी गर्मी की वजह से सबसे पहले अमेरिकी और ब्रिटिश छात्रों ने जंबूरी को बीच में छोड़ने का फैसला किया। अब कैंपिंग साइट पर तूफान कानून का खतरा भी मंडरा रहा है, जिसकी वजह से अयोजन को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया गया है। इस आयोजन में शामिल होने 155 देशों के करीब 40 हजार स्काउट आए हैं। स्काउट जंबरी हर चार साल में अयोजित होता है। इसकी शुरुआत 1920 में लंदन से हुई थी। 

विज्ञापन

स्काउट जंबूरी में भारत के भी कई दर्जन छात्र शामिल हैं। इनमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 8 दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार ने राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए दक्षिण कोरिया भेजा है। हालांकि, भारत के कुल छात्रों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


जुकरबर्ग और मस्क की केज फाइट का होगा सीधा प्रसारण
दुनिया के दो शीर्ष टेक्नोक्रेट एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच केज फाइट (पिंजरे में लड़ाई) की खबर पहले मजाक समझी जा रही थी। लेकिन अब लग रहा है कि दोनों दिग्गजों की बात की लड़ाई का निपटारा लातों से होगा। मस्क ने परिवार को एक्स पर बताया कि लड़ाई का एक्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, यह किसी दुश्मनी की लड़ाई नहीं है, बल्कि जो भी पैसा मिलेगा उसे दान में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतवंशी महिला का अपमान करने पर चीनी शख्स को सजा
सिंगापुर चीनी मूल के सिंगापुरी शख्स को भारतीय महिला के साथ बदसलूकी करने का दोषी पाए जाने पर तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। मामला मई, 2021 का है, जब आरोपी ने कोविड के दौरान चोआ चू कांग हाउसिंग एस्टेट में नॉवेल कमिनियम में एक 57 वर्षीय भारतीय मूल की महिला का नस्लीय अपमान किया और उसकी छाती पर लात मारकर उसको चोट पहुंचाई थी। आरोपी वोंग पर जुर्माना भी लगाया गया है। 


पाकिस्तान ने ईरान के साथ गैस पाइपलाइन की परियोजना रोकी
पाकिस्तान ने ईरान के साथ अरबों डॉलर के गैस पाइपलाइन समझौते पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका के दबाव के चलते पाकिस्तान ने यह फैसला लिया। है। बता दें कि ईरान के साथ पाइपलाइन योजना से पाकिस्तान को सफ्त गैस मिलनी थी, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते पाकिस्तान इस परियोजना से फिलहाल पीछे हट गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed