फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Indian ship takes perishable food items to Maldives’ southernmost port

व्यापार: भारत से फल-सब्जियां लेकर मालदीव पहुंचा मालवाहक जहाज, व्यापार के लिए समुद्री मार्ग खुलने का मिला संकेत

Sat, 13 Jul 2024 06:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 13 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

यह जहाज तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह से रवाना हुआ और मालदीव के दक्षिणी एटोल स्थित हितधू बंदरगाह पहुंचा। जहाज में फल, सब्जियां और अंडे रखे गए हैं। 

विज्ञापन
First Indian ship takes perishable food items to Maldives’ southernmost port
मालवाहक जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत से 150 टन खाद्य सामग्री (फल, सब्जियां) लेकर पहला मालवाहक जहाज मालदीव पहुंचा है। इससे मालदीव को आयात की कीमतों को स्थिर करने में काफी मदद मिलेगी। यह जहाज तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह से रवाना हुआ और मालदीव के दक्षिणी एटोल स्थित हितधू बंदरगाह पहुंचा। 

विज्ञापन


ताजे फल और सब्जियां लेकर मालदीव पहुंचा जहाज
जहाज में ताजे फल, सब्जियां, प्याज, लहसुन और अंडे रखे गए थे। भारतीय मालवाहक जहाज के मालदीव पहुंचने से एक खास बात का भी संकेत मिला है। ऐसा लग रहा है कि मालदीव पोर्ट्स लिमिटेड (एमपीएल) ने भारत से द्वीप राष्ट्र के बीच आयात निर्यात के लिए अपना समुद्री मार्ग खोल दिया है। भारत के तूतीकोरिन बंदरगाह से मालदीव के हितधू बंदरगाह तक आयात-निर्यात के लिए इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्षों पहले लकड़ी के जहाजों से होता था व्यापार
कई वर्षों पहले लकड़ी के जहाजों में तूतीकोरिन से हितदू बंदरगाह तक खाद्य वस्तुओं को लाया जाता था। उस दौरान पूरे वर्ष में एक तय समय में खाद्य वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था। अब मजबूत जहाजों की मदद से इस समुद्री व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है।  इस सेवा का संचालन केरल स्थित फिनेस ग्रुप द्वारा किया जाएगा। फिनेस ग्रुप, मालदीव को फल और सब्जियों की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया बेहतरीन पहल
मालदीव की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘हितधू बंदरगाह में भारतीय कंपनियों द्वारा ताजे फल, सब्जियां, प्याज, लहसुन और अंडे पहुंचाए गए हैं। यह मालदीव की मदद के लिए एक सराहनीय पहल है।’ मालदीव के एक अधिकारी ने कहा कि अद्दु शहर के लिए के व्यापारिक परिदृश्य को बदलने के लिए यह बेहतरीन पहल है। इससे मालदीव में में वस्तुओं, विशेष रूप से फल-सब्जियों के आयात में मदद मिलेगी। इसके अलावा इससे महंगाई में भी काफी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed