फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Gandhi Museum in North America opens in Houston

US: उत्तरी अमेरिका के ह्यूस्टन में खुला पहला गांधी संग्रहालय, सत्याग्रह आंदोलन और अहिंसक संघर्ष की दिखेगी झलक

Fri, 06 Oct 2023 08:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 08:57 PM IST
सार

शांति दूत महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को समर्पित पहला गांधी संग्रहालय (इटरनल गांधी संग्रहालय) उत्तरी अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में जनता के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
First Gandhi Museum in North America opens in Houston
Gandhi Museum In Houston - फोटो : Social Media

विस्तार

शांति दूत महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को समर्पित पहला गांधी संग्रहालय (इटरनल गांधी संग्रहालय) उत्तरी अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में जनता के लिए खोल दिया गया है। यह अमेरिका में एकमात्र महात्मा गांधी से संबंधित संग्रहालय है, जो गांधी के अहिंसक संघर्ष की चिरस्थायी विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। 

विज्ञापन

संग्रहालय को आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को जनता के लिए खोला गया था, लेकिन इसका फीता 2 अक्तूबर को गांधी की 154वीं जयंती पर किया गया था। 13,000 वर्ग फुट के संग्रहालय (ईजीएमएच) की वास्तुकला गांधी के चौबीस चक्र वाले चरखे पर आधारित है। उन्होंने इसका इस्तेमाल औपनिवेशिक शासन से आजादी पाने के लिए किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईजीएमएच गांधी के जीवन के विभिन्न अध्यायों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। इसमें भारत में बीता उनका बचपन, अफ्रीका में एक वकील के रूप में प्रारंभिक व्यस्क जीवन और उसके बाद सत्याग्रह आंदोलन एवं स्वतंत्रता के लिए अहिंसक संघर्ष को दर्शाया गया है।

विज्ञापन

संग्रहालय की अर्ध-वृत्ताकार बाहरी दीवारें महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बेट्टी विलियम्स और अन्य विभिन्न शांति कार्यकर्ताओं को दर्शाती हैं। संग्रहालय के सामने गांधी जी की एक मूर्ति लगी हुई है। संग्रहालय के उद्घाटन पर आमंत्रित किए गए अतिथियों में महात्मा गांधी के पौत्र डॉ. राजमोहन गांधी और मार्टिन लूथर किंग के भतीजे आइजैक न्यूटन फैरिस जूनियर, सीजीआई ह्यूस्टन डी मंजूनाथ शामिल थे।
 

इस मौके पर डॉ. राजमोहन गांधी ने कहा, ईजीएमएच मानवता को नफरत, हिंसा और वर्चस्व की भावना से परे ले जाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गांधी और किंग दुनिया के लिए गरिमा, शांति और समानता के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed