{"_id":"5f1f08bb6a6e321a4f586599","slug":"first-case-of-covid-19-infection-in-pet-cat-detected-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सामने आया पालतू बिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सामने आया पालतू बिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला
Mon, 27 Jul 2020 10:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस एक पालतू बिल्ली में पाया गया है। हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि बिल्ली से उसके मालिक या अन्य जानवरों में वायरस पहुंचा हो।
विज्ञापन
22 जुलाई को वेब्रिज में एनिमल एंड प्लांट हेल्थ एजेंसी लैब में परीक्षण के बाद बिल्ली में संक्रमण की पुष्टि की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानवरों के संपर्क में आने से पहले और बाद में, नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह को दोहराया।
विज्ञापन
स्थितियां बताती हैं कि बिल्ली में कोरोना वायरस अपने मालिक के माध्यम से पहुंचा जिसे पूर्व में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। बिल्ली और उसका मालिक, दोनों ही पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उनकी वजह से घर के किसी अन्य जनवर या व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्रिस्टीन मिडिलमिस ने कहा, यह बहुत दुर्लभ घटना है जिसमें संक्रमित जानवर में संक्रमण के बहुत हलके लक्षण दिखे और वह कुछ दिनों के अंदर ही ठीक हो गया। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि पालतू जानवर इंसानों में सीधे वायरस पहुंचा सकते हैं।
वहीं, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंज के येवोन डॉयल ने कहा, यह ब्रिटेन का पहला मामला है जिसमें पालतू बिल्ली कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। लेकिन इसे चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। इस मामले में वायरस इंसान से जानवर में पहुंचा है, न कि जानवर से इंसान में।