{"_id":"68e94739938feb195801bc4b","slug":"firings-of-federal-workers-begin-as-white-house-seeks-to-pressure-democrats-in-govt-shutdown-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच संघीय कर्मचारियों की छंटनी शुरू, जानें क्या है व्हाइट हाउस की योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच संघीय कर्मचारियों की छंटनी शुरू, जानें क्या है व्हाइट हाउस की योजना
Fri, 10 Oct 2025 11:19 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:19 PM IST
सार
US Shutdown: सरकारी बंदी और कर्मचारियों की छंटनी ने अमेरिका में सियासी तनाव बढ़ा हुआ है। व्हाइट हाउस डेमोक्रेटिक नेताओं पर दबाव डाल रहा है, जबकि डेमोक्रेटिक पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा है। यह फैसला सामान्य शटडाउन से अलग है, क्योंकि आमतौर पर कर्मचारी केवल फरलो पर भेजे जाते हैं और बाद में बुला लिए जाते हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय यानी व्हाइट हाउस के बजट कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी शटडाउन जारी रहने के कारण डेमोक्रेटिक सांसदों पर अधिक दबाव बनाने के प्रयास में संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है। व्हाइट हाउस के बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वोउग्ट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि 'आरआईएफ शुरू हो गए हैं।' यहां आरआईएफ का मतलब है रिडक्शन इन फोर्स, यानी कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना।
यह भी पढ़ें - NATO: स्पेन पर भड़के ट्रंप, नाटो के खर्च में पिछड़ा होने का लगाया आरोप; मैड्रिड ने कहा- हम 'वफादार' सहयोगी
व्हाइट हाउस ने पहले ही घोषित की थी योजना
बजट कार्यालय की एक प्रवक्ता ने बताया कि ये कटौती काफी बड़ी होगी, लेकिन उन्होंने तुरंत इसके विवरण साझा नहीं किए। इससे पहले ही व्हाइट हाउस ने सरकारी बंदी शुरू होने से कुछ समय पहले यह योजना घोषित कर दी थी। सभी संघीय एजेंसियों से कहा गया था कि वे अपने आरआईएफ प्लान (कर्मचारी कटौती योजना) भेजें ताकि उनका रिव्यू किया जा सके। ये कटौती उन सरकारी प्रोग्राम्स पर लागू हो सकती है जिनका फंड शटडाउन के कारण बंद हो गया है या जो राष्ट्रपति की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं हैं।
विज्ञापन
क्या है रिडक्शन इन फोर्स?
विशेष बात यह है कि सामान्य तौर पर शटडाउन में कर्मचारियों को केवल फर्लो (अनिश्चितकालीन छुट्टी) पर भेजा जाता है और शटडाउन खत्म होते ही उन्हें फिर से नौकरी पर बुला लिया जाता है। लेकिन इस बार व्हाइट हाउस ने इससे आगे बढ़कर कर्मचारियों की स्थायी छंटनी का रास्ता चुना है।
डेमोक्रेटिक नेताओं ने इस कदम को अवैध ठहराने की कोशिश की और उन्होंने व्हाइट हाउस की धमकी पर संदेह जताया। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही यह जानकारी देंगे कि कितनी नौकरियां स्थायी रूप से खत्म होंगी। उन्होंने मंगलवार को ओवल ऑफिस में कहा, 'अगर यह शटडाउन चलता रहा, तो यह बहुत बड़ी संख्या में नौकरियों को प्रभावित करेगा और कई नौकरियां वापस नहीं आएंगी।' शटडाउन का दसवां दिन शुक्रवार को कैपिटल हिल में बहुत शांत रहा। दोनों सदन, हाउस और सीनेट, बाहर थे और पार्टियाँ अपने-अपने रुख पर अड़ी हुई थीं।
यह भी पढ़ें - Nobel Peace Prize: ट्रंप के समर्थन में आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- उन्होंने शांति के लिए बहुत कुछ किया है
सीनेट की स्थिति
रिपब्लिकन लगातार डेमोक्रेटिक सांसदों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अस्थायी बिल के लिए वोट दें, ताकि सरकार फिर से खोली जा सके। डेमोक्रेटिक नेता स्वास्थ्य लाभों का विस्तार करने की मजबूत गारंटी चाहते हैं। इस समय शीर्ष डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन नेता भी कोई समाधान निकालने की कोशिश नहीं कर रहे। सीनेट मेजरिटी लीडर जॉन थ्यून ने कहा, 'अब उन्हें हिम्मत दिखानी होगी।' उनका इशारा उन डेमोक्रेटिक सांसदों की तरफ था, जो शायद अपने रुख में बदलाव कर सकते हैं।