{"_id":"68e93d450dd56040ee01dc86","slug":"trump-blasts-spain-for-being-nato-s-spending-laggard-madrid-replies-it-is-loyal-ally-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"NATO: स्पेन पर भड़के ट्रंप, नाटो के खर्च में पिछड़ा होने का लगाया आरोप; मैड्रिड ने कहा- हम 'वफादार' सहयोगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NATO: स्पेन पर भड़के ट्रंप, नाटो के खर्च में पिछड़ा होने का लगाया आरोप; मैड्रिड ने कहा- हम 'वफादार' सहयोगी
Fri, 10 Oct 2025 10:37 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:37 PM IST
सार
Trump Says Spain Should Throw Out Of NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को नाटो से बाहर करने की बात कही है। उनका इशारा जून में हुए उस समझौते की ओर था, जिसमें सभी 32 सदस्य देशों ने रक्षा बजट को जीडीपी के 5% तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी, लेकिन स्पेन को छूट दी गई थी।
विज्ञापन
पेड्रो सांचेज और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में स्पेन को 'कमजोर कड़ी' बताया और यहां तक कह दिया कि अगर वह रक्षा खर्च नहीं बढ़ाता तो उसे संगठन से बाहर कर देना चाहिए। ट्रंप के इस बयान पर स्पेन की सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि वह एक 'वफादार और प्रतिबद्ध सहयोगी' है।
यह भी पढ़ें - Trump-Jinping Meeting Cancel: 'एशिया दौरे पर शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं'; चीन पर भड़के ट्रंप का बयान
'शायद स्पेन को नाटो से बाहर कर देना चाहिए'
गुरुवार को ट्रंप ने अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात के दौरान कहा, 'स्पेन को समझाना होगा कि वह पीछे क्यों है। उसके पास कोई बहाना नहीं है। शायद उसे नाटो से बाहर कर देना चाहिए।' उनका इशारा जून में हुए उस समझौते की ओर था, जिसमें सभी 32 सदस्य देशों ने रक्षा बजट को जीडीपी के 5% तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी, लेकिन स्पेन को छूट दी गई थी। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा था कि 2.1% तक खर्च 'पर्याप्त' है।
विज्ञापन
हमें कोई चिंता नहीं है- स्पेन की रक्षा मंत्री
स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने शुक्रवार को कहा, 'हमें कोई चिंता नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप को पता होना चाहिए कि स्पेन एक वफादार नाटो सहयोगी है।' आंकड़ों के अनुसार, स्पेन ने पिछले वर्ष अपनी जीडीपी का सिर्फ 1.28% रक्षा पर खर्च किया था, जो गठबंधन में सबसे कम था। हालांकि स्पेन ने कहा कि वह केवल पैसे से नहीं, बल्कि सैनिकों की तैनाती से भी अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहा है। उसके सैनिक नाटो में लातविया, स्लोवाकिया, रोमानिया, बुल्गारिया और तुर्किये मिशनों पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें - Nobel Peace Prize: ट्रंप के समर्थन में आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- उन्होंने शांति के लिए बहुत कुछ किया है
नाटो में स्पेन की भूमिका और रूस-यूक्रेन संघर्ष
स्पेन 1982 में नाटो में शामिल हुआ था और 1999 में उसकी सैन्य संरचना में शामिल हुआ। उसने यूक्रेन को रूस के हमले के बाद मानवीय और सैन्य मदद भी दी है। ट्रंप की नई मांग ने स्पेन पर बजट बढ़ाने का दबाव और बढ़ा दिया है, जबकि उसकी वामपंथी सरकार पहले से ही दो फीसदी तक खर्च बढ़ाने को लेकर घरेलू विरोध झेल रही है।