फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire sets at least 16 boats ablaze in Hong Kong

भीषण हादसा: हांगकांग में 16 जहाज जलकर खाक, छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Sun, 27 Jun 2021 03:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 03:08 PM IST
सार

आग हांगकांग के एबरडीन साउथ टाइफून शेल्टर में तड़के करीब 2:30 बजे लगी। आग इतनी भीषण की थी कि छह घंटे से अधिक समय तक जलती रही। अग्निशमन दल ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। 
 

विज्ञापन
Fire sets at least 16 boats ablaze in Hong Kong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हांगकांग के हाइफून शेल्टर में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया।  यहां एक के बाद एक 16 जहाजों में आग लग गई, जिसकी वजह से करीब 10 नावें डूब गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


आग हांगकांग के एबरडीन साउथ टाइफून शेल्टर में तड़के करीब 2:30 बजे लगी। आग इतनी भीषण की थी कि छह घंटे से अधिक समय तक जलती रही। अग्निशमन दल ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायरब्रिगेड ने आग लगने के दौरान जहाजों से 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक बयान के मुताबिक, फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए 11 फायर बोट मॉनिटर, आठ जेट का इस्तेमाल किया। इसके लिए चार टीमों को लगाया गया था। आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed