{"_id":"5c6e0812bdec224bc62b5cbb","slug":"fire-broken-out-in-dhaka-many-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: ढाका के चौक बाजार इलाके में लगी भीषण आग, 70 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: ढाका के चौक बाजार इलाके में लगी भीषण आग, 70 लोगों की मौत, कई घायल
Thu, 21 Feb 2019 07:38 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
चौक बाजार इलाके में आग
- फोटो : PTI
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार तड़के एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में लगी आग में 70 लोगों मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह आग ढाका के चौक बाजार इलाके में लगी है। इस अपार्टमेंट का इस्तेमाल केमिकल का सामान रखने के लिए भी किया जाता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
AFP news agency: Death toll rises to 69. Dozens of people were trapped when a huge fire tore through apartment buildings also used as chemical warehouses in the Bangladeshi capital of Dhaka.
— ANI (@ANI) February 21, 2019
बिल्डिंग में केमिकल, बॉडी स्प्रे आदि रखे होने से आग लगातार बढ़ती गई। दर्जनों लोग बिल्डिंग में फंस गए। बांग्लादेश फायर सर्विस चीफ अली अहमद का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा, "मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, तलाश अभी जारी है।"
अहमद ने कहा कि ढाका के पुराने हिस्से चौक बाजार में लगी आग का कारण गैस सिलेंडर भी हो सकता है। जिसके बाद वह केमिकल आदि से और भी फैलती चली गई। आग की लपटें आसपास की चार इमारतों तक पहुंच गईं। इन्हें भी केमिकल रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अहमद ने आगे कहा, "जब आग लगी तब यहां पर काफी ट्रैफिक जाम लगा था। यह बड़ी तेजी से फैली जिससे लोग बचकर निकल नहीं पाए।" ये एक ऐसी जगह है जहां की गलियां संकरी हैं और आवासीय इमारतें भी पास ही हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पास के समुदाय भवन से शादी से लौट रहे कुछ लोग भी आग में फंस गए और घायल हो गए।
ढाका के डिप्टी कमिश्नर इब्राहिम खान का कहना है कि कम से कम दो कार और 10 साइकिल रिक्शा भी आग की चपेट में आ गए हैं। पीड़ितों में पास से गुजर रहे लोग और रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग भी शामिल हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग बुधवार रात 10.40 पर लगनी शुरू हुई थी लेकिन 200 दमकलकर्मिंयों की मेहनत के बाद भी उसपर काबू नहीं पाया जा सका।
उन्होंने कहा कि आग को बुझाने में काफी समय लगा क्योंकि यह कोई आम आग नहीं है। तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी जैसे ही आग को बुझाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे हैं, आग उतनी ही बढ़ती जा रही है। ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या 45 है। जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ढाका की एक पुरानी इमारत में 2010 में आग की ऐसी ही घटना में 120 से अधिक लोग मारे गए थे।