फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire broke out at marriage hall in northern Iraqi town of Hamdaniyah hundred died

इराक: हमदानिया में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से लगी आग; 100 लोगों की मौत, 150 के करीब घायल

Wed, 27 Sep 2023 09:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Sep 2023 09:03 AM IST
सार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे हॉल में आग लग गई। इस घटना में करीब 100 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out at marriage hall in northern Iraqi town of Hamdaniyah hundred died
Fire in Marriage Hall - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में एक शादी समारोह में आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत तो वहीं 150 लोग घायल हो गए। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है। 
विज्ञापन


इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां इक्टठा हो रहे थे। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा गया। नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आतिशबाजी का भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे हॉल में आग लग गई। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है, जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं आती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed