फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire broke at Moscow woman jail , Many people evacuated in Moscow Women jail

रूसः मॉस्को की महिला जेल में भीषण आग, 850 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke at Moscow woman jail , Many people evacuated in Moscow Women jail
सांकेतिक तस्वीर

रूस की राजधानी मॉस्को में महिलाओं के लिए बनी जेल में सोमवार को भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत और बचाव दल के सही समय पर बचाव अभियान चलाने से करीब 850 लोगों को जेल से सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आग सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर लगी। जेल के प्री-ट्रायल डिटेंशन सेंटर नंबर-6 की बिल्डिंग से धुंआ उठता देखा गया। हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों  ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आसानी से वहां पहुंच सके, इसके लिए हमने समय से सभी रोड ब्लॉक कर दिए थे।
विज्ञापन


महिला कैदियों को दूसरे जगह किया गया शिफ्ट
महिला जेल के प्रवक्ता ने बताया कि कैदियों को सेंटर में ही दूसरी जगह सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed