फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Finnish authorities detains oil tanker linked to Russia over undersea cable sabotage

Finland: फिनलैंड ने कब्जे में लिया रूसी जहाज, समुद्र के नीचे बिजली की आपूर्ति करने वाली केबल को काटने का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 04:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलसिंकी (फिनलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलसिंकी (फिनलैंड) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

Finland: फिनलैंड ने एक रूसी तेल टैंकर को हिरासत में लिया है, जिस पर समुद्र के नीचे बिजली की आपूर्ति करने वाली केबल काटने का शक है। हाल ही में फिनलैंड और एस्तोनिया के बीच बिजली आपूर्ति करने वाली केबल का संपर्क टूट गया था। 

विज्ञापन
Finnish authorities detains oil tanker linked to Russia over undersea cable sabotage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिनलैंड के अधिकारियों ने गुरुवार को एक तेल टैंकर को कब्जे में लिया। आरोप है कि इस तेल टैंकर ने समुद्र के नीचे की महत्वपूर्ण केबलों को नुकसान पहुंचाया है। यह रूस का हो सकता है। यह तेल टैंकर उस शैडो बेडे़ का हिस्सा हो सकता है, जिसे पश्चिम देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।   

विज्ञापन


सेंट पीटर्सबर्ग से पोर्ट सईद जा रहा था जहाज
फिनलैंड की पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने ईगल एस नामक टैंकर को अपने जलक्षेत्र में पकड़ लिया। यह जहाज रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से मिस्र के पोर्ट सईद जा रहा था। बयान में बताया गया है कि कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह जहाज बुधवार को हुई उस घटना में शामिल था, जिसमें फिनलैंड और एस्तोनिया के बीच समुद्री के नीचे बिजली की आपूर्ति करने वाली 'एस्टलिंक-2' केबल को काट दिया गया था। 
विज्ञापन


बिजली की आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर 
इस घटना के बाद फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि एस्टलिंक 2 विद्युत संचार संपर्क आज दोपहर टूट गया है। अधिकारी क्रिसमस के दौरान सतर्क हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, यह संपर्क बंद होने से फिनलैंड में बिजली की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत केबल की मरम्मत और जांच
एस्टलिंक-2 के जरिए फिनलैंड और एस्तोनिया के बीच होने वाला विद्युत संचार संपर्क बुधवार को टूट गया था। इसकी मरम्मत और जांच फिनलैंड और एस्तोनिया के ट्रांसमिशन सिस्टम ऑपरेटर 'एलरिंग' और अन्य अधिकारियों ने मिलकर की। गुरुवार को फिनलैंड की ट्रांसमिशन ग्रिड कंपनी फिनग्रिड ने एक बयान में पुष्टि की कि समस्या समुद्र के नीचे केबल में थी। 


650 मेगावाट है एस्टलिंक-2 की कुल क्षमता
फिनलैंड एस्तोनियां, स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों के साथ बिजली के कनेक्शन हैं, जिससे वह इन देशों से बिजली का आदान-प्रदान करता है। इनमें एक कनेक्शन एस्टलिंक-2 फिनलैंड और एस्तोनिया के बीच स्थित है। इस कनेक्शन की कुल क्षमता 650 मेगावाट है। इनकी कुल लंबाई 170 किलोमीटर है, जिसमें से 145 किलोमीटर समुद्री के नीचे की केबल है, जिसमें 14 किलोमीटर फिनलैंड की ओर ओवरहेड लाइन है और 12 किलोमीटर एस्तोनिया में अंडरग्राउंड (भूमिगत) केबल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed