{"_id":"642a3d1487c111cb61038ed8","slug":"finland-pm-sana-marin-defeated-by-centre-right-opposition-ncp-in-closely-contested-elections-news-in-hindi-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finland: प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को मिली जबरदस्त हार, दक्षिणपंथी विपक्ष ने हासिल की बड़ी जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Finland: प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को मिली जबरदस्त हार, दक्षिणपंथी विपक्ष ने हासिल की बड़ी जीत
Mon, 03 Apr 2023 08:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलसिंकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलसिंकी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:12 AM IST
सार
सना मारिन फिनलैंड में अभी भी सबसे चर्चित नेताओं में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से जीत का दावा किए जाने के ठीक बाद मारिन ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन (बाएं) को विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ओरपो से मिली हार।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिनलैंड में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को हार झेलनी पड़ी है। दक्षिणपंथी नेता पेटेरी ओरपो के नेतृत्व में नेशनल कोलिशन पार्टी ने मारिन की सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट पार्टी (एसडीपी) को न सिर्फ चुनाव में हराया, बल्कि उसे तीसरे नंबर पर भी धकेल दिया।
जहां पेटेरी ओरपो की कंजर्वेटिव पार्टी को इस चुनाव में 20.8 फीसदी वोट मिले, वहीं एक और दक्षिणपंथी पार्टी पॉपुलिस्ट फिन्स पार्टी (पीएफपी) को 20.1 फीसदी मत हासिल हुए। वहीं, सना मारिन की पार्टी ने इस चुनाव में अपनी सीटें जरूर बढ़ाईं, लेकिन उनकी पार्टी सिर्फ 19.9 फीसदी वोट ही जुटा पाई।
सना मारिन फिनलैंड में अभी भी सबसे चर्चित नेताओं में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से जीत का दावा किए जाने के ठीक बाद मारिन ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
एग्जिट पोल्स में देखने को मिली थी कड़ी टक्कर
गौरतलब है कि फिनलैंड में एग्जिट पोल्स में तीनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। चुनाव के नतीजों में भी यह साफ देखने को मिला। हालांकि, पेटेरी ओरपो की नेशनल कोलिशन पार्टी ने बाकी दोनों दलों पर जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली। नतीजों के बाद ओरपो ने कहा कि फिनलैंड के लोग कुछ बदलाव देखना चाहते हैं और मैं इन बदलाव के लिए ही सभी पार्टियों के साथ समझौता करुंगा।
उधर दूसरे नंबर पर रही दक्षिणपंथी फिन्स पार्टी की नेता रीक्का पुर्रा ने एनसीपी को बधाई दी और कहा कि वे अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में टॉप करने वाले दल की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। चुनाव में सात सीट ज्यादा हासिल करना अपने आप में जबरदस्त नतीजा है।