{"_id":"5cf95482bdec220769795c9c","slug":"feud-in-two-factions-on-eid-in-pakistan-10-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ईद पर अंधाधुंध गोलीबारी में 10 की मौत करीब 17 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में ईद पर अंधाधुंध गोलीबारी में 10 की मौत करीब 17 घायल
Fri, 07 Jun 2019 12:39 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में ईद
- फोटो : dawn
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईद-उल-फितर के दिन दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 17 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार को पड़ोसी मुल्क के मुल्तान जिले के जलालपुर पीरवाला तहसील में हुई। जियो न्यूज के अनुसार, दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों गुट आमने—सामने आ गए।
सूत्रों के अनुसार, एक समूह के सदस्य ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे, तभी दूसरे समूह के हमलावरों ने उन पर हमला किया। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने इस घटना पर मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने आरपीओ को बिना देरी किए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।