{"_id":"6ac042c577e02833150a0ad6","slug":"federal-court-temporarily-blocks-trump-administration-s-border-wall-in-texas-big-bend-region-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन को झटका: टेक्सास में बॉर्डर वॉल परियोजना पर कोर्ट ने लगाई रोक; फैसले से किसे मिली राहत?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप प्रशासन को झटका: टेक्सास में बॉर्डर वॉल परियोजना पर कोर्ट ने लगाई रोक; फैसले से किसे मिली राहत?
Sat, 03 Oct 2026 05:18 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:18 AM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को टेक्सास में बॉर्डर वॉल बनाने की योजना पर कोर्ट से झटका लगा है। बिग बेंड इलाके में जमीन मालिकों और पर्यावरण समूहों के विरोध के बीच निर्माण पर फिलहाल रोक लग गई है। आखिर कोर्ट ने इस परियोजना को रोकने के पीछे क्या वजह बताई? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की परियोजना पर लगी रोक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
टेक्सास की संघीय अदालत ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। इसमें डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को राज्य के बिग बेंड इलाके में बॉर्डर वॉल (अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनाई जा रही दीवार) और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बनाने से फिलहाल रोक दिया गया है। यह फैसला इस इलाके के जमीन मालिकों, कारोबारियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी जीत है। ये सभी प्रस्तावित निर्माण परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं।
ये परियोजनाएं ट्रंप प्रशासन की 46 अरब डॉलर की योजना का हिस्सा हैं। इस योजना के तहत अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर कई तरह की सुरक्षा व्यवस्था बनाई जानी है। इसमें 30 फुट ऊंची स्टील की दीवारें शामिल हैं। इसके अलावा वाहनों को रोकने वाली बाधाएं, सड़कें और निगरानी की तकनीक भी लगाई जानी है।
कोर्ट ने रोक लगाने की क्या वजह बताई?
जज कैथलीन कार्डोन ने अपने आदेश में कहा कि याचिका दायर करने वालों के कम से कम एक दावे पर जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर रोक नहीं लगाई गई, तो याचिकाकर्ताओं को गंभीर और ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
जज ने यह भी कहा कि मामले में दोनों पक्षों के हितों को देखने और जनता के हित को ध्यान में रखने पर फैसला याचिकाकर्ताओं के पक्ष में जाता है। सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (सीबीपी) और गृह सुरक्षा विभाग ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
विरोध करने वालों का क्या तर्क है?
बॉर्डर वॉल परियोजना के विरोधियों का कहना कि टेक्सास का बिग बेंड इलाका बहुत दूर-दराज है। यहां का भू-दृश्य भी बेहद ऊबड़-खाबड़ है। उनका कहना है कि यह इलाका खुद ही अवैध प्रवास को रोकने का काम करता है।
विरोधियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने कानून का उल्लंघन किया है। उनके अनुसार, प्रशासन ने कई नियमों को दरकिनार करने के लिए बड़े पैमाने पर छूट दी। इन छूटों के जरिये बॉर्डर वॉल से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: 30 साल बाद मिला मृत्युदंड असफल; दो जहरीले इंजेक्शन के बाद भी कैसे बची क्रिस्टा पाइक?
याचिका दायर करने वाले संगठन ने क्या कहा?
यह मामला सेंटर ऑफ बायोलॉजिकल डायवर्सिटी ने अदालत में उठाया था। संगठन से जुड़े लाइकेन जॉर्डहल ने जज कार्डोन के फैसले को 'पूर्ण जीत' बताया। जॉर्डहल ने कहा कि बुलडोजर अब वापस भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अदालत जब तक मामले के मूल मुद्दों पर फैसला नहीं करती, तब तक निर्माण आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने इसे बिग बेंड, टेक्सास और अमेरिकी संविधान के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
बिग बेंड में काम कब शुरू हुआ था?
अदालत का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब प्रशासन ने कुछ ही हफ्ते पहले बिग बेंड इलाके में बॉर्डर वॉल के पहले पैनल लगाए थे। ये पैनल सितंबर के बीच में लगाए गए थे। कोर्ट के ताजा आदेश के बाद इस इलाके में आगे के निर्माण पर फिलहाल रोक लग गई है।