{"_id":"61a2c5ddb28ee4645d3f3222","slug":"fear-of-china-xi-jinping-should-not-be-angry-so-who-called-the-new-form-omicron-its-a-greek-alphabet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का डर : शी जिनपिंग नाराज न हों, इसलिए नए स्वरूप को डब्ल्यूएचओ ने कहा- ‘ओमिक्रॉन’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का डर : शी जिनपिंग नाराज न हों, इसलिए नए स्वरूप को डब्ल्यूएचओ ने कहा- ‘ओमिक्रॉन’
Sun, 28 Nov 2021 05:27 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की शुरुआत से ही डब्ल्यूएचओ पर चीन के दबाव में काम करने के आरोप लगे। अब दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्वरूप के नामकरण को लेकर भी संगठन पर चीनी डर दिखा। दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने ताजा स्वरूप को ओमिक्रॉन कहा है और इसके लिए उसने जानबूझकर ग्रीक वर्णमाला के 13 और 14वें अक्षर 'न्यू व जाई' (एक्सआई) को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जबकि इससे पहले, वह वायरस स्वरूपों को सरल भाषा में बताने के लिए वर्णमाला के क्रम (अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि) का पालन कर रहा था। विश्लेषकों ने कहा, ऐसा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बदनाम होने से बचाने के लिए किया गया। ग्रीक वर्णमाला के क्रमानुसार जाई (एक्सआई) नाम रखा जाना था, शी के नाम में भी एक्सआई होने से इसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख दी सफाई
आलोचना देख डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता ने सफाई दी, हमने 'न्यू' के बजाय ओमिक्रॉन चुना वरना लोग इसे नया वायरस समझते। वहीं, एक्सआई को इसलिए छोड़ा क्योंकि ये आम उपनाम है।
विज्ञापन