फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Far-right party campaigner filmed using racist slur for UK PM Rishi Sunak

UK: ब्रिटेन में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पर नस्लभेदी टिप्पणी, ऋषि सुनक बोले- दुखी हूं और गुस्सा भी आ रहा है

Fri, 28 Jun 2024 07:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 28 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

UK: दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके के प्रचारक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की। इसके जवाब में ऋषि सुनक ने कहा 'मैं दुखी हूं लेकिन गुस्सा भी आ रहा है।'

विज्ञापन
Far-right party campaigner filmed using racist slur for UK PM Rishi Sunak
यूके के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनाव से ठीक पहले एक दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके के प्रचारक ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की। उधर रिफॉर्म यूके के नेता और आम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार निगेल फराज ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन


रिफॉर्म यूके पार्टी के प्रचारक एंड्रयू पार्कर ने की नस्लभेदी टिप्पणी
रिफॉर्म यूके पार्टी के प्रचारक का नाम एंड्रयू पार्कर बताया गया है। पार्कर ने एक साक्षात्कार के दौरान ऋषि सुनक पर दक्षिण एशियाई होने का आरोप लगाते हुए नस्लभेदी टिप्पणी की। एंड्रयू पार्कर ने इस दौरान यह भी कहा कि ब्रिटेन में रह रहे अवैध प्रवासियों को गोली मार दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


रिफॉर्म पार्टी के नेता ने क्या कहा?
इसे लेकर रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज ने कहा ‘किसी प्रचारक के द्वारा बेहद खराब शब्दों का इस्तेमाल किया गया और इन शब्दों का मेरे व्यक्तिगत विचारों से कोई लेना देना नहीं है।’ एक चुनाव प्रचार के दौरान फराज ने कहा कि एक-दो लोगों ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर मामलों में वे सामान्य व्यक्तियों की तरह ही बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे दुख पहुंचा और गुस्सा भी आ रहा है- सुनक
उधर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रिफॉर्म यूके पार्टी के प्रचारक द्वारा की गई नस्लभेदी टिप्पणी पर कहा है ‘मुझे दुख पहुंचा है लेकिन गुस्सा भी आ रहा है।’ सुनक ने कहा कि उनकी दो बेटियों कृष्णा और अनुष्का रिफॉर्म यूके के प्रचारक की बातों को सुना और देखा। उन्होंने आगे कहा इससे उन्हें दुख पहुंचा और बेहद गुस्सा आया है। उन्होंने यह भी कहा कि निगेल फराज से इस बारे में सवाल पूछे जाने चाहिए। सुनक ने कहा ‘मैं उन शब्दों को दोहरा नहीं सकता। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल यूके रिफॉर्म पार्टी के नेताओं और प्रचारकों द्वारा किया जा रहा है, उससे साफ पता चलता है कि पार्टी की संस्कृति क्या है।’

आपको बता दें कि दक्षिणपंथी पार्टी ने 4 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए अपने कई उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा ब्रिटेन में अप्रवासन का विरोध किया गया है और कंजर्वेटिव पार्टी को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed