फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   famous scientist Stephen Hawking’s family donates ventilator to help coronavirus patients

स्टीफन हॉकिंग का वेंटिलेटर परिवार ने अस्पताल को किया दान, महामारी में करेगा मदद

Thu, 23 Apr 2020 04:35 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Apr 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
famous scientist Stephen Hawking’s family donates ventilator to help coronavirus patients
स्टीफन हॉकिंग - फोटो : social media

कोविड-19 से पैदा हुए संकट के बीच मशहूर भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का परिवार भी मदद को आगे आया है। परिवार ने हॉकिंग के वेंटिलेटर को कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज के लिए लंदन के अस्पताल को दान कर दिया है। आजीवन मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझते रहने के बावजूद ब्रह्मांड के कई रहस्यों पर शोध करने वाले हॉकिंग का 2018 में निधन हो गया था।

विज्ञापन


हॉकिंग की बेटी लूसी ने कहा, मेरे पिता के वेंटिलेटर को कैंब्रिज में रॉयल पापवर्थ अस्पताल को दिया गया है। इसी अस्पताल में उनका इलाज चलता था। उन्होंने कहा, वेंटिलेटर पर रहने के कारण रॉयल पापवर्थ मेरे पिता के लिए काफी महत्वपूर्ण था। वेंटीलेटर महामारी के समय सेवा देगा। बता दें कि हॉकिंग का अधिकतर समय व्हीलचेयर पर बीता और वह कंप्यूटर की मदद से संवाद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed