फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Family confirms body handed over by militants overnight was Israeli mother Shiri Bibas, latest step ceasefire

Israel: आखिरकार इस्राइल को मिला शिरी बिबास का शव, नेतन्याहू बोले- बदला लेंगे; आज छह इस्राइली की होगी वतन वापसी

Sat, 22 Feb 2025 01:33 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 01:33 PM IST
सार

इस्राइल-हमास के युद्धविराम में उस वक्त काफी नाजुक मोड़ आ गया था, जब हमास की तरफ से सौंपे गए चार शवों में एक गलत शव भेज दिया गया था। वहीं एक दिन पहले इस्राइली मां शिरी बिबास का सही शव सौंपा गया है। इधर युद्धविराम के तहत आज छह इस्राइली की वतन वापसी होगी।

विज्ञापन
Family confirms body handed over by militants overnight was Israeli mother Shiri Bibas, latest step ceasefire
Israel Hamas Row - फोटो : PTI

विस्तार

हमास ने 20 फरवरी को चार शव इस्राइल को सौंपे थे, जिसमें एक मां और उसके दो बच्चे के साथ एक बुजुर्ग का शव शामिल था। लेकिन इस्राइल की तरफ से दावा किया गया कि, सौंपा गया शव दो बच्चों की मां शिरी बिबास का नहीं था। इस्राइली फॉरेंसिक जांच में पता चला कि वह शव किसी अज्ञात फलस्तीनी महिला का था। इससे इस्राइल में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद, हमास ने शुक्रवार देर रात सही शव सौंप दिया, जिसकी पहचान शनिवार सुबह शिरी बिबास के रूप में हुई।
विज्ञापन


इस्राइल-हमास का एक-दूसरे पर दावा
शिरी बीबस और उनके दो छोटे बेटे हमास के कब्जे में मारे गए थे। लेकिन हमास ने दावा किया था कि उनकी मौत इस्राइली हमलों में हुई, लेकिन इस्राइल का कहना है कि इनकी हत्या हमास ने की। इधर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे 'नृशंस और अमानवीय कृत्य' बताते हुए बदला लेने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस बीच हमास और इस्राइल के बीच चल रही संघर्षविराम संधि के तहत शनिवार को छह और इस्राइली बंधकों की रिहाई होगी।
विज्ञापन


छह इस्राइली बंधकों की रिहाई तय  
हमास ने शनिवार को छह इस्राइली नागरिकों को रिहा करने की पुष्टि की। इनमें तीन लोग 7 अक्तूबर के हमले के दौरान एक संगीत समारोह से अगवा किए गए थे। जिसमें, 27 वर्षीय एलिया कोहेन, 22 वर्षीय ओमर शेम टोव और 23 वर्षीय ओमर वेंकेर्ट, इसके अलावा, 40 वर्षीय ताल शोहम, जिन्हें किबुत्ज बीरी से अगवा किया गया था, भी शामिल हैं। इसके साथ ही, 39 वर्षीय अवेरी मेंगिस्तु और 36 वर्षीय हिशाम अल-सैयद को भी रिहा किया जाएगा। ये दोनों मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पहले गाजा में भटककर पहुंचे थे और हमास ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह के बदले 600 फलस्तीनियों छोड़ेगा इस्राइल
इसके बदले इस्राइल 600 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनमें 50 आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, 60 को लंबी सजा मिली थी, और 445 गाजा के निवासी हैं जिन्हें युद्ध के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

अधर में संघर्षविराम संधि का भविष्य
हमास ने कहा है कि वह अगले हफ्ते चार और शव लौटाएगा, जिससे संघर्षविराम का पहला चरण पूरा होगा। लेकिन अब भी लगभग 60 इस्राइली बंधक हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से आधे के जीवित होने की संभावना है। हमास ने साफ कहा है कि जब तक इस्राइल पूर्ण संघर्षविराम और गाजा से पूरी तरह वापसी की गारंटी नहीं देता, तब तक बाकी बंधकों को रिहा नहीं किया जाएगा। वहीं, नेतन्याहू का कहना है कि वह हमास का सैन्य और प्रशासनिक तंत्र खत्म करने तक पीछे नहीं हटेंगे।


हमास ने छठे और आखिरी बंधक को किया रिहा
इस्राइली सेना ने बताया कि बंधकों और कैदियों की ताजा रिहाई में शनिवार को हमास ने छठे और आखिरी बंधक को रिहा कर दिया, जो अब इस्राइल वापस आ गया है। बंधक की तत्काल पहचान नहीं की गई। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह हिशाम अल-सईद (36 वर्षी) होगा, जो मासनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित था। उसने 2015 में गाजा में प्रवेश किया था और तबसे वह बंदी था। आज पहले पांच बंधकों को एक समारोह में रिहा किया गया था। आखिरी बंधक को दोपहर में बिना किसी समारोह के अलग से रिहा किया गया। संघर्षविराम के पहले चरम में 25 इस्राइली बंधक रिहा किए गए थे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed