फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook former employee Frances Haugen accused Facebook putting profit over safety, Mark Zuckerberg denies

फेसबुक: एक बार फिर संकट में घिरे मार्क जुकरबर्ग, पूर्व कर्मचारी ने लगाया लाभ के लिए लोगों की सुरक्षा दांव पर लगाने का आरोप

Wed, 06 Oct 2021 10:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Oct 2021 10:29 AM IST
सार

कंपनी की पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस हौगेन पहली बार खुलकर सामने आई हैं। इससे पहले उन्होंने फेसबुक के आंतरिक दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। 

विज्ञापन
Facebook former employee Frances Haugen accused Facebook putting profit over safety, Mark Zuckerberg denies
मार्क जुकरबर्ग

विस्तार

आंतरिक दस्तावेज लीक होने के बाद फेसबुक पर लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगाने के आरोप लगा है। इस पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सच नहीं है। फेसबुक ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। दरअसल, कुछ दिन पहले फेसबुक के इंटर्नल दस्तावेज लीक करने वाली फ्रांसेस हौगेन अब खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि फेसबुक ने पैसा कमाने के लिए लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है। कंपनी का फ्यूल डिवीजन बच्चों को नुकसान पहुंचाता है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


बता दें, मार्क जुकरबर्ग का बयान तब सामने आया है जब सोमवार रात छह घंटे के लिए फेसबुक का सर्वर डाउन होने के बाद कंपनी के शेयर एकाएक नीचे गिर गए। इससे पहले जब पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस ने कंपनी के दस्तावेज लीक किए थे तब भी कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 
विज्ञापन


फेसबुक की ही कर्मचारी रही हैं फ्रांसेस
फ्रांसेस हौगेन फेसबुक की ही कर्मचारी रही हैं। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने फेसबुक इसलिए ज्वाइन किया था क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि यहां से मैं दुनिया के लिए अच्छा कर सकती हूं, लेकिन मैं वहां से इसलिए चली आई क्योंकि फेसबुक के उत्पाद बच्चों के लिए नुकसानदेह होते हैं। ये विभाजन को बढ़ावा देते हैं और लेाकतंत्र को खतरे में डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया जवाब 
मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है कि यह कहना बहुत ही अतार्किक होगा कि हम लाभ कमाने के लिए जानबूझ कर ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाते हैं, जो लोगों को गुस्सा दिलाता है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी ऐसी तकनीकी कंपनी को नहीं जानता जो ऐसे कंटेंट का उत्पाद करती हो जो लोगों को नाराज या उदास कर दे। जुकरबर्ग ने कहा कि हमने पिछले कई सालों में इंडस्ट्री के मुताबिक लोगों की मदद की है। उनके लिए काम किया है। हमें अपने काम पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed