फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Extreme Weather in Iraq Rare snowfall blankets Baghdad second time in 100 years

इराक में 100 साल बाद दिखा दुर्लभ नजारा, बगदाद ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Thu, 13 Feb 2020 09:43 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, बगदाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Feb 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Extreme Weather in Iraq Rare snowfall blankets Baghdad second time in 100 years
बगदाद में बर्फबारी - फोटो : Twitter

इराक में मौसम में अचानक हुए बदलाव ने राजधानी बगदाद समेत आसपास के इलाकों की तस्वीर बदल दी है। बगदाद में यह दुर्लभ नजारा करीब 100 साल बाद देखने को मिला है। कह सकते हैं कि जिन लोगों ने बगदाद को बर्फ की चादर में लिपटा देखा उनके लिए यह दुर्लभ है। राजधानी वासियों को मंगलवार सुबह दूर-दूर तक सफेद बर्फ से ढकी जमीन दिखाई दी। खूबसूरत नजारा देख लोगों के चेहरे खिल गए, लोग बर्फ के साथ तस्वीरें लेने लगे। बर्फ की सफेद चादर बगदाद समेत कई शहरों के अलावा शिया समुदाय के पवित्र शहर कर्बला में भी देखी जा सकती है।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि इससे पहले ऐसा नजारा 1914 में दिखा था। वर्ल्ड मेट्रोलोजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक इराक में फरवरी में बर्फ गिरना दुर्लभ है। मौसम में अचानक बदलाव यूरोप में तूफान और बर्फीली हवाओं के कारण हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले 2008 में भी बर्फबारी हुई थी, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में नहीं हुई थी। आमतौर पर इराक में भीषण गर्मी का प्रकोप रहता है। हाल के वर्षों में गर्मी में बगदाद का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र का तापमान कनेक्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में भी इसी वजह से मौसम में असमानता आई थी और सूखा पड़ा था और अगले साल भारी बारिश और बाढ़ ने घरों और फसलों को तबाह कर दिया था। लेकिन इस साल की शुरुआत से ही मौसम ने अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। 


खाड़ी देश में 100 साल बाद दुर्लभ नजारा

सदी में दूसरी बार यह दुर्लभ नजारा देखने को मिला है। यहां पर 48 घंटे में चार इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से तापमान गिरकर पांच डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले इतनी ज्यादा मात्रा में बर्फबारी 1914 में हुई थी। बर्फ की सफेद चादर राजधानी समेत शिया समुदाय के पवित्र शहर कर्बला और मोसुल में भी दिखाई दी। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी उत्तरी इराक में सामान्य है, लेकिन मध्य और दक्षिणी इराक में यह दुर्लभ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed