US: गर्मी से पूर्वी अमेरिका में हाहाकार; न्यूयॉर्क में 100 डिग्री पहुंचा तापमान, 40 शहरों में रिकॉर्ड पारा
अमेरिका में इन दिनों गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। पूर्वी अमेरिका भीषण गर्मी की चपेट में है, जिसके चलते न्यूयॉर्क शहर का तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) पहुंच गया है। इसके अलावा, अमेरिका के 40 और शहरों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) का दिन सबसे गर्म रहने का अनुमान जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी अमेरिका में इस समय भीषण गर्मी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। जिसके चलते न्यूयॉर्क शहर का तापमान मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को 100 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, यह तापमान न्यूयॉर्क के कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर में रिकॉर्ड किया गया।
अमेरिका के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। पूर्वी इलाकों में हवा में नमी के कारण यह और भी ज्यादा महसूस हो रही है। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिका के करीब 40 शहरों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। मौसम सेवा ने मंगलवार को दर्जनों शहरों में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है। मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: US: ईरान हमलों को लेकर ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, महाभियोग चलाने की कोशिश को सदन ने रोका
गर्मी के कारण ट्रेनों की गति पड़ी धीमी
इस जबरदस्त गर्मी के साथ एक और खतरा यह है कि रात में तापमान बहुत कम नहीं हो रहा है, जिससे शरीर को राहत नहीं मिल रही है। ऐसा भी नमी के कारण हो रहा है। इस बीच, रेल सेवा एमट्रैक ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को वाशिंगटन, फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क के बीच चलने वाली ट्रेनों को गर्मी की वजह से धीरे चलाने की सूचना दी, जिससे देरी हो रही है।
न्यू हैम्पशायर में गर्मी से दो हाइकर्स को आए चक्कर
अन्य जगहों पर भी खतरनाक गर्मी पड़ रही है। न्यू हैम्पशायर फिश एंड गेम डिपार्टमेंट ने कहा कि सोमवार दोपहर 16 वर्षीय दो हाइकर्स को जाफरी, न्यू हैम्पशायर में पहाड़ से बचाया गया, जो गर्मी से परेशान होकर चक्कर खा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: US: 'तेहरान की सभी परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना मेरे लिए सम्मान की बात', ईरान-इस्राइल युद्ध रोकने पर ट्रंप
शुरुआत में ही गर्मी की लहर आना खतरनाक
कई मौसम विज्ञानियों ने कहा कि गर्मी की लहर विशेष रूप से खतरनाक है, क्योंकि यह बोस्टन, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया जैसे शहरों में गर्मियों की शुरुआत में आ गई है। क्योंकि इस समय लोगों का शरीर इतनी गर्मी सहने के लिए तैयार नहीं होता है। पूर्वी अमेरिका में एक उच्च दबाव वाला इलाका बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवा को रोक कर रख रहा है। इससे पहले ही मध्य-पश्चिम के इलाकों में हालत खराब है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.