{"_id":"691a591e6e8ed85aa906ec1a","slug":"external-affairs-minister-s-jaishankar-meets-qatari-prime-minister-al-thani-in-doha-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar: दोहा में कतर के प्रधानमंत्री अल थानी से मिले विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Qatar: दोहा में कतर के प्रधानमंत्री अल थानी से मिले विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा
Mon, 17 Nov 2025 04:37 AM IST
लव गौर
एजेंसी
एजेंसी
Published by: लव गौर
Updated Mon, 17 Nov 2025 04:37 AM IST
सार
जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दोहा में कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर खुशी हुई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई। पश्चिम एशिया, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की गई।
विज्ञापन
कतर के प्रधानमंत्री अल-थानी से मिलते जयशंकर।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से दोहा में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार व निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने थानी के साथ क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।
जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दोहा में कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर खुशी हुई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई। पश्चिम एशिया, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की गई।
बहरीन के समकक्ष से क्षेत्रीय समेत कई मुद्दे पर विमर्श..विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहरीन के अपने समकक्ष अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जायनी के साथ फोन पर क्षेत्रीय समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुलातिफ बिन राशिद अल जायनी से फोन पर बात करके अच्छा लगा। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US-Venezuela Tension: वेनेजुएला की दहलीज पर अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमान, कैरेबियाई क्षेत्र में बढ़ा तनाव
रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात आज
मॉस्को। विदेश मंत्री जयशंकर अगले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए सोमवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मॉस्को में मिलेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, जयशंकर मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रधानमंत्रियों की परिषद की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।