{"_id":"61dc49ffb059123c996a9bca","slug":"explosion-kills-9-children-in-easter-nangarhar-province-in-afghanistan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पूर्वी नंगरहार प्रांत में हुए विस्फोट में नौ बच्चों की मौत, चार घायल हुए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पूर्वी नंगरहार प्रांत में हुए विस्फोट में नौ बच्चों की मौत, चार घायल हुए
Mon, 10 Jan 2022 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:30 PM IST
सार
मानवीय संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान में सोमवार को हुए एक धमाके में नौ बच्चों की जान जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा के पास सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह जानकारी तालिबान की ओर से नियुक्त गवर्नर के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, विस्फोट तब हुआ जब एक खाने का सामान बेचने वाला एक ठेला एक पुराने बिना फटे हुए मोर्टार शेल से टकरा गया। यह हादसा पूर्वी नंगरहार प्रांत में लालोपार जिले में हुआ। इस बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट का मुख्यालय माना जाता है यह प्रांत
यह प्रांत तालिबान के दुश्मन इस्लामिक स्टेट समूह का मुख्यालय है। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान की ओर से नियंत्रण हासिल करने के बाद यह अफगानिस्तान के नए शासकों को निशाना बनाते हुए कई हमलों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
अक्सर बच्चे होते हैं इस तरह के विस्फोट का शिकार
अफगानिस्तान उन देशों में से एक है जहां सबसे ज्यादा बिना फटे लैंड माइन और अन्य गोला-बारूद मौजूद है। यह स्थिति यहां दशकों से चले आ रहे युद्ध और संघर्षों की वजह से बनी है। ऐसे विस्फोट जब भी होते हैं तो उनका शिकार अक्सर बच्चे होते हैं।