फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Experts warned people against the notion that COVID-19 infection is similar to the seasonal flu

कोरोना को लेकर बदलें धारणा: कोविड-19 संक्रमण को आम फ्लू ना समझें, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Sat, 23 Apr 2022 04:30 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 23 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

दो मेडिकल रिसर्च पेपर्स में कोविड के मौसमी पैटर्न के बारे में बताया गया है। इनके मुताबिक हर वर्ष एक खास मौसम में ये लक्षण ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। मगर डॉ. हावरे जलाल के साथ मिल कर एक पेपर लिखने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ग्रैजुएट स्कूल के पूर्व डीन डॉ. डोनाल्ड बर्क ने कहा- ‘अगर ओमिक्रॉन जैसा कोविड-19 का कोई अधिक तेजी से संक्रमित होने वाला स्ट्रेन सामने आ जाए, तो मौसमी पैटर्न बदल सकता है।’

विज्ञापन
Experts warned people against the notion that COVID-19 infection is similar to the seasonal flu
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

विशेषज्ञों ने लोगों को इस धारणा के प्रति सतर्क किया है कि कोविड-19 संक्रमण मौसमी फ्लू की तरह ही है। अमेरिका में डेल्टा एअरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी गाइडलाइंस में कोविड-19 को ‘एक साधारण मौसमी वायरस’ कहा था। उसे लेकर खड़ी हुई बहस के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण एक हद तक मौसमी है, ये बात सही है, लेकिन यह साधारण नहीं है। न ही यह सिर्फ फ्लू जैसा है।

विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने के बीच कई राज्यों में मास्क पहनने की अनिवार्यता लागू की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल में अमेरिका की एक चौथाई आबादी कोविड-19 से संक्रमित हो चुकी है। हालांकि जानकारों का कहना है कि असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। फिलहाल देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में भी लहर की शुरुआत इन्हीं राज्यों से हुई थी। इसलिए देश भर में कोरोना की नई लहर आने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

टीके लगवा चुके लोगों की भर्ती की आशंका कम

वैज्ञानिकों का कहना है कि अब चिकित्सा व्यवस्था कोरोना संक्रमण के आगे लाचार नहीं है। अब यह साफ हो चुका है कि वैक्सीन कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए लिहाज से काफी प्रभावी हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक टीका लगवा चुके लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आने की आशंका दस गुना कम रहती है। जिन लोगों ने वैक्सीन के बूस्टर डोज लगवा लिए हैं, उनके लिए ये बचाव और भी ज्यादा मजबूत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विशेषज्ञों ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण को सामान्य रोग मानना भूल होगी। अभी इस संक्रमण के कई तरह के असर के बारे में ठोस अनुमान लगाना संभव नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में संक्रामक रोग विषय के प्रोफेसर डॉ. आर्नॉल्ड मोन्टो ने टीवी चैनल सीएनएन से कहा- ‘अभी हम ऐसी जगह पर हैं, जिसके आगे का रास्ता पता नहीं है। फ्लू के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन कोविड-19 के बारे में अभी रोज हम सीख ही रहे हैं।’

खास मौसम में लक्षण ज्यादा

दो मेडिकल रिसर्च पेपर्स में कोविड के मौसमी पैटर्न के बारे में बताया गया है। इनके मुताबिक हर वर्ष एक खास मौसम में ये लक्षण ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। मगर डॉ. हावरे जलाल के साथ मिल कर एक पेपर लिखने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ग्रैजुएट स्कूल के पूर्व डीन डॉ. डोनाल्ड बर्क ने कहा- ‘अगर ओमिक्रॉन जैसा कोविड-19 का कोई अधिक तेजी से संक्रमित होने वाला स्ट्रेन सामने आ जाए, तो मौसमी पैटर्न बदल सकता है।’ यानी भविष्य में कोरोना संक्रमण का क्या रूप होगा, यह अभी तय नहीं है।



कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पर्यावरणीय स्वास्थ्य विज्ञान के एसिस्टैंट प्रोफेसर सेन पेई की भी यही राय है कि अभी वह समय दूर है, जब ये महामारी एक आम बीमारी बन जाएगी। उन्होंने सीएनएन से कहा- ‘लंबी अवधि में ऐसा होगा। लेकिन ये अवधि कितनी लंबी होगी, यह इस पर निर्भर करता है कि किस तेजी से कोविड-19 के वैरिएंट सामने आते रहते हैं। फिलहाल इस बारे में कोई भविष्यवाणी करना संभव नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed