फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   experts warn Donald Trump plan to phase out FEMA after hurricane season to put burden on states

FEMA Phase Out: अब 46 साल पुरानी संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी बंद करेंगे ट्रंप, दोनों दल सहमत; कई चिंताएं भी

Thu, 12 Jun 2025 07:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 07:23 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघीय एजेंसी फेमा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ट्रंप की ये योजना लागू होती है, तो आने वाले तूफानों और आपदाओं से निपटने में राज्यों को अकेले सामना करना पड़ सकता है, इससे उनकी आर्थिक और प्रबंधन क्षमता पर भारी असर पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
experts warn Donald Trump plan to phase out FEMA after hurricane season to put burden on states
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- व्हाइट हाउस

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तूफानों और आपदाओं से निपटने वाली 46 साल पुरानी संघीय एजेंसी फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे खासतौर पर जलवायु से जुड़ी आपदाओं से निपटने में राज्यों पर अधिक बोझ पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में प्रशासन के अधिकारियों के साथ गर्मियों में जंगल में लगने वाली आग की तैयारियों के संबंध में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम फेमा से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसकी जिम्मेदारी राज्यों को देनी चाहिए। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- आपदा के समय वह सीधे पैसा देना चाहते हैं
ट्रंप ने आगे कहा कि वे आपदा के समय सीधा पैसा देना चाहते हैं और FEMA जैसी एजेंसियां बीच में न हों। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि पैसा राष्ट्रपति कार्यालय या फिर होमलैंड सिक्योरिटी विभाग, किसके जरिये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Los Angeles: ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सीरिया-ईराक से भी अधिक सैनिक उतारे, 60 दिन में ₹11.44 अरब खर्च होंगे

एजेंसी में सुधार के लिए दोनों दल सहमत
ट्रंप और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बार-बार संकेत दिया है कि वे 46 साल पुरानी संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को पूरी तरह से खत्म नहीं तो पूरी तरह से बदलना चाहते हैं। हालांकि एजेंसी में सुधार के लिए दोनों दलों ने समर्थन दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसे पूरी तरह से खत्म करने से महत्वपूर्ण सेवाओं और फंडिंग में कमी आएगी। 

विशेषज्ञों ने फेमा को खत्म करने पर ये दी चेतावनी
ओबामा और बाइडन प्रशासन के दौरान फेमा के चीफ ऑफ स्टाफ रहे माइकल कोएन ने कहा कि अगर संघीय सरकार पीछे हट जाती है, राज्यों के लिए आगे की योजना बनाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। वहीं, शोधकर्ता सारा मैकटार्नाघन ने बताया कि अगर FEMA कम मदद करता है, तो राज्यों को बहुत ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा। कई राज्यों के पास इतनी पूंजी ही नहीं है। विशेष रूप से दक्षिण के तूफान-प्रभावित राज्य और कुछ मिडवेस्ट इलाके ज्यादा जोखिम में हैं।


क्या है FEMA की भूमिका
फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) बड़ी आपदाओं में राज्यों की मदद करता है। इनमें घरों को दोबारा बनाने के लिए आर्थिक सहायता देना, स्कूल, पुल और अन्य सार्वजनिक ढांचों की मरम्मत के लिए पैसा देना और अन्य संघीय एजेंसियों से तालमेल बनाना शामिल है। हालांकि, जमीन पर काम राज्य और स्थानीय प्रशासन ही करते हैं। 

ये भी पढ़ें: चीन-अमेरिका: समझौते से वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था में आएगी स्थिरता; भारतीय आईटी फर्मों पर पड़ेगा यह असर

राज्यपालों को खुद आपदाओं से निपटना आना चाहिए: ट्रंप
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विचार को खारिज कर दिया कि राज्य अपने दम पर अधिकांश आपदाओं को संभाल नहीं सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि राज्यपालों को खुद ही आपदाओं से निपटना आना चाहिए। अगर वे नहीं कर सकते, तो शायद उन्हें राज्यपाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्यों के बीच अधिक सहयोग से कुछ अंतरालों को भरा जा सकता है।

संबंधित वीडियो




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed