{"_id":"620a1e6648c73b1cae581be5","slug":"ex-vice-president-of-china-development-bank-arrested-on-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: चाइना डेवलपमेंट बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शिकंजा: चाइना डेवलपमेंट बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में किए गए गिरफ्तार
Mon, 14 Feb 2022 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:48 PM IST
सार
चीन में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चाइना डेवलपमेंट बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष हे जिंगजियांग को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
चाइना डेवलपमेंट बैंक
- फोटो : ANI
विस्तार
चीन में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चाइना डेवलपमेंट बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष हे जिंगजियांग को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभियोजन पक्ष के आरोपों के अनुसार, हे जिंगजियांग पर चार अपराधों का संदेह है जिनमें कि रिश्वत लेने का अपराध, नियमों के उल्लंघन में वित्तीय दस्तावेज जारी करने का अपराध, अवैध रूप से ऋण देने का अपराध और विदेशी जमा को छिपाने का अपराध शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार चाइना डेवलपमेंट बैंक स्टेट काउंसिल के सीधे अधिकार क्षेत्र में आता है। जिंगजियांग द्वारा रिश्वत लेने से बैंक को बड़े वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी के कमेटी सदस्य के रूप में कर चुके हैं काम
जिंगजियांग साल 1963 में पैदा हुए थे। उन्होंने पॉलिसी बैंक सीडीबी में कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के सदस्य के रूप में सेवा करने से पहले स्टेट लेंडर्स बैंक ऑफ चाइना और एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट बैंक ऑफ चाइना में काम किया।
विज्ञापन